फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   The administration is collecting information about the workers trapped in the Telangana tunnel accident in Jha

तेलंगाना टनल हादसा: झारखंड के फंसे श्रमिकों की जानकारी जुटा रहा प्रशासन, गुमला के हैं चार मजदूर; जानें

Sun, 23 Feb 2025 08:50 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 23 Feb 2025 08:50 PM IST
सार

Ranchi: जिला प्रशासन ने परिजनों से धैर्य रखने की अपील की है और भरोसा दिलाया है कि सरकार लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। गुमला के उपायुक्त भी हालात की जानकारी लेते रहे हैं।

विज्ञापन
The administration is collecting information about the workers trapped in the Telangana tunnel accident in Jha
जानकारी जुटाता प्रशासन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल टनल हादसे में झारखंड समेत कई राज्यों के मजदूर फंसे हुए हैं। इसकी जानकारी 22 फरवरी 2025 को मिली थी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर झारखंड का प्रवासी नियंत्रण कक्ष लगातार तेलंगाना सरकार के संपर्क में है।

विज्ञापन

टनल में गुमला जिले के अलावा उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और पंजाब के मजदूर भी फंसे हुए हैं। फिलहाल, एनडीआरएफ की टीम बचाव कार्य में जुटी हुई है। तेलंगाना प्रशासन के अनुसार, एनडीआरएफ की टीम टनल के अंदर जा चुकी है, लेकिन अब तक मजदूरों से संपर्क नहीं हो सका है। अंदर की स्थिति भी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

विज्ञापन

गुमला के चार श्रमिकों की पहचान हुई
गुमला जिला प्रशासन और श्रम विभाग ने चार झारखंडी मजदूरों की पारिवारिक जानकारी सत्यापित की है। ये श्रमिक पालकोट के बधिमा, घाघरा के कुम्बा टोली, रायडीह के खटंगा-कोबी टोली और गुमला प्रखंड के करुंदी गांव के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि ये सभी मजदूर पिछले 3-4 साल से तेलंगाना में काम कर रहे थे और अपनी मर्जी से वहां गए थे। वे साल में एक बार अपने गांव आते-जाते थे। हादसे की खबर से उनके परिवार काफी चिंतित हैं और सुरक्षित वापसी की प्रार्थना कर रहे हैं। जिला प्रशासन ने परिजनों से धैर्य रखने की अपील की है और भरोसा दिलाया है कि सरकार लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। गुमला के उपायुक्त भी हालात की जानकारी लेते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed