फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   students killed their teacher at her home

ट्यूशन के बहाने छात्रों ने की शिक्षिका की हत्या

Wed, 09 Jan 2013 11:20 AM IST
साहिबगंज/इंटरनेट डेस्क
साहिबगंज/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 09 Jan 2013 11:20 AM IST
विज्ञापन
students killed their teacher at her home

ट्यूशन पढ़ने के बहाने आये तीन छात्रों के सेंट जोसेफ स्कूल की साइंस टीचर रीता विश्वास की दिनदहाड़े चाकू से प्रहार कर हत्या करने का मामला सामने आया है। अपनी पत्नी को बचाने पहुंचे पति को भी इन छात्रों ने मारने की कोशिश की और उनके सिर और पेट पर कई बार चाकू मारे।

विज्ञापन


पुलिस मामले की छानबीन कर रही है, लेकिन घटना के पीछे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। शुरुआती तौर पर इस हत्या का कारण ट्यूशन का विवाद बताया जा रहा है। आरोपियों की तलीश भी जारी है।
विज्ञापन


यह घटना रिफ्यूजी कॉलोनी में मंगलवार की है, जब आशीष कुमार विश्वास (64) की बेटी पढ़ाने के लिए स्कूल चली गई तो तीन छात्र अचानक उनके घर में आये। तीनों ने ट्यूशन पढ़ने का बहाना बनाकर दरवाजा खोलने के लिए कहा। इस पर शिक्षिका के पति ने दरवाजा खोल दिया। तीनों छात्रों को शिक्षिका पहचानती थी इसलिए उन्होंने इन छात्रों को बैठने के लिए कहा। छात्रों ने कहा कि सिलेबस पूरा न होने कारण वे लोग ट्यूशन पढ़ना चाहते हैं। बातचीत के दौरान ही छात्रों ने रीता विश्वास के पेट में चाकू से प्रहार कर दिया। बाद में चिकित्सकों ने रीता विश्वास को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में सदर डीएसपी ने स्कूल की फाइल खंगालने के बाद बताया कि पुलिस मामले की तह तक पहुंच गई है। घटना को अंजाम देने वाले जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे। जानकारी के अनुसार दसवीं की सेंटअप परीक्षा में कुछ छात्रों को रीता मैडम ने कम अंक दिए थे। इस कारण ये छात्र सेंटअप नहीं कर पाए। संभावना है कि इस कारण भी उनकी हत्या की गई हो। स्कूल में छानबीन करने के बाद पुलिस तीन छात्रों को हिरासत में लेकर जिरवाबाड़ी थाने में पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed