फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Stone pelted at CRPF, causing ruckus in Corona Hot Spot Hindpiri area of Ranchi

झारखंडः रांची के कोरोना हॉटस्पॉट हिंदपीढ़ी क्षेत्र में बवाल, सीआरपीएफ पर पथराव

Sun, 17 May 2020 12:56 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 17 May 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
Stone pelted at CRPF, causing ruckus in Corona Hot Spot Hindpiri area of Ranchi
हिंदपीढ़ी इलाके में अधिकारी - फोटो : ट्विटर

कोरोनावायरस संक्रमण के हॉटस्पॉट बने हिंदपीढ़ी इलाके में शनिवार की देर शाम सीआरपीएफ और स्थानीय नागरिकों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद लोगों ने कंटेनमेंट जोन में सुरक्षा के लिए तैनात सीआरपीएफ जवानों पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव की सूचना मिलने के बाद डीसी राय महिमापत रे, एसएसपी अनीश गुप्ता समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत किया।  

विज्ञापन


रांची जिला जनसंपर्क कार्यालय के अनुसार इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, हिंदपीरी में स्थिति अब सामान्य है। मामले की जांच की जा रही है। दोषियों की जल्द पहचान कर ली जाएगी।
विज्ञापन


एडीजी ऑपरेशन एमएल मीना के अनुसार यहां सीआरपीएफ के साथ किसी स्थानीय नेता की बहस हो गई। आरोप है कि सीआरपीएफ जवानों ने इसके बाद उस नेता की पिटाई कर दी। इसके बाद हंगामा बढ़ गया। मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई। इसके बाद सीआरपीएफ जवानों पर पथराव शुरू हो  गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




हिंदपीढ़ी पहुंचने वाले अलग-अलग रास्तों को पुलिस प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से सील कर दिया है। आवागमन रोकने के लिए इन क्षेत्रों में जगह-जगह सुरक्षा बलों के जवानों की तैनाती कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed