फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Soren government is active for the return of five migrant workers kidnapped in Niger

Jharkhand: नाइजर में अपहृत पांच प्रवासी मजदूरों की वापसी के लिए सोरेन सरकार सक्रिय, विदेश मंत्रालय भेजा ईमेल

Mon, 28 Apr 2025 09:36 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 28 Apr 2025 09:36 PM IST
सार

Jharkhand: प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने 28 अप्रैल को औपचारिक सत्यापन के बाद रांची स्थित प्रवासी श्रमिकों के प्रोटेक्टर, भारतीय दूतावास और विदेश मंत्रालय को आवश्यक कार्रवाई के लिए ईमेल भेजा है। आज भारतीय दूतावास और कंपनी ने फिर से राज्य नियंत्रण कक्ष से संपर्क कर जानकारी दी है कि भारतीय दूतावास ने नाइजर के अधिकारियों से बात शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Soren government is active for the return of five migrant workers kidnapped in Niger
सीएम हेमंत सोरेन - फोटो : एक्स

विस्तार

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर नाइजर में अपहृत पांच प्रवासी मजदूरों की सुरक्षित वापसी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए भारतीय दूतावास और विदेश मंत्रालय को ईमेल भेजकर मजदूरों की सकुशल रिहाई के लिए जरूरी कदम उठाने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन

दरअसल, 27 अप्रैल को पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह ने सूचना दी थी कि गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के दो गांवों  दोन्दलो और मुंडरो के पांच मजदूर नाइजर में लापता हो गए हैं। सभी मजदूर नाइजर में ट्रांसमिशन लाइन के काम में लगी एक कंपनी के KPTC प्रोजेक्ट में काम कर रहे थे। 25 अप्रैल को कुछ हथियारबंद लोगों ने इन्हें तेलाबारी क्षेत्र से अगवा कर लिया था। तब से इनका कोई पता नहीं चल पाया है, जिससे परिजनों में भारी चिंता है।

विज्ञापन


पढ़ें: CM सोरेन का स्वीडन दौरा: भारतीय राजदूत द्वारा आयोजित रात्रि भोज में शामिल, प्रदेश में निवेश का फायदा बताया
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने कंपनी के प्रोजेक्ट हेड और कंट्री मैनेजर से संपर्क कर पूरी जानकारी ली। बताया गया कि मजदूर साइट से 25–30 किलोमीटर दूर कार्य कर रहे थे, तभी यह हमला हुआ। इस हमले में कुल 26 स्थानीय मजदूर और 12 अन्य देशों के मजदूर शामिल थे। दुखद खबर यह भी है कि इस हमले में 12 लोगों की मौत हो गई है। घटना के बाद से कंपनी, स्थानीय प्रशासन, भारतीय राजदूत और दूतावास लगातार सक्रिय हैं।

प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने 28 अप्रैल को औपचारिक सत्यापन के बाद रांची स्थित प्रवासी श्रमिकों के प्रोटेक्टर, भारतीय दूतावास और विदेश मंत्रालय को आवश्यक कार्रवाई के लिए ईमेल भेजा है। आज भारतीय दूतावास और कंपनी ने फिर से राज्य नियंत्रण कक्ष से संपर्क कर जानकारी दी है कि भारतीय दूतावास ने नाइजर के अधिकारियों से बात शुरू कर दी है और हमारे नागरिकों की सुरक्षित व जल्द रिहाई के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है।

अपहृत प्रवासी मजदूरों के नाम
फलजीत महतो, पिता- नारायण महतो
राजू कुमार, पिता- फागु महतो
चंद्रिका महतो, पिता- शंकर महतो
संजय महतो, पिता- जागेश्वर महतो
उत्तम महतो, पिता- तालो महतो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed