फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Chief Minister Hemant Soren attended the dinner hosted by the Indian Ambassador during his visit to Sweden

CM सोरेन का स्वीडन दौरा: भारतीय राजदूत द्वारा आयोजित रात्रि भोज में शामिल, प्रदेश में निवेश का फायदा बताया

Mon, 28 Apr 2025 09:15 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 28 Apr 2025 09:15 PM IST
सार

Jharkhand: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वीडन पहुंचे हैं। उनके इस दौरे का मुख्य उद्देश्य राज्य में निवेश आकर्षित करना है। दौरे के दौरान मुख्यमंत्री लगातार विदेशी कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते नजर आए। भारतीय राजदूत द्वारा आयोजित रात्रि भोज में भी उन्होंने प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया।

विज्ञापन
Chief Minister Hemant Soren attended the dinner hosted by the Indian Ambassador during his visit to Sweden
सीएम हेमंत सोरेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इन दिनों स्वीडन दौरे पर हैं। इस दौरे का मुख्य मकसद झारखंड में निवेश लाना और राज्य के विभिन्न विकास कार्यों के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग जुटाना है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में झारखंड सरकार के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने IVL स्वीडिश पर्यावरण अनुसंधान संस्थान के मुख्यालय का दौरा किया। वहां उन्होंने संस्थान के सीईओ जॉन रून नीलसन के साथ व्यापक चर्चा की।
विज्ञापन


इस बैठक को झारखंड के सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। स्वीडन की पर्यावरण जागरूकता नीतियों को झारखंड में लागू करने के प्रयास भी इस दौरान चर्चा का विषय रहे। स्वीडन में भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित रात्रिभोज में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रवासी भारतीय समुदाय को संबोधित किया। उन्होंने प्रवासियों से आग्रह किया कि वे नॉर्डिक देशों में भारत के 'ब्रांड एंबेसडर' बनें और स्वीडन में निवेश के अवसरों का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें; रिम्स के निदेशक पद से हटाने को लेकर स्वास्थ्य मंत्री के फैसले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, मांगा जवाब

झारखंड में निवेश के फायदे गिनाए
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर झारखंड में निवेश करने का आग्रह किया। उन्होंने राज्य की प्राकृतिक संपदाओं, कुशल मानव संसाधन, निवेश-अनुकूल नीतियों और औद्योगिक संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में निवेश से न केवल कंपनियों को लाभ होगा बल्कि राज्य के युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed