फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Six tribal students of Jharkhand will go to Oxford university for higher education

उपलब्धि: झारखंड के छह आदिवासी छात्र ऑक्सफोर्ड पढ़ने जाएंगे, पूरा खर्चा उठाएगी सोरेन सरकार

Wed, 22 Sep 2021 12:56 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 22 Sep 2021 12:56 AM IST
सार

अभी तक सरकार ने चयनित छात्रों के बारे में कोई डिटेल शेयर नहीं की है। इस मामले में सरकारी सूत्रों का कहना है खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक कार्यक्रम में छात्रों के बारे में पूरी जानकारी देंगे। 

विज्ञापन
Six tribal students of Jharkhand will go to Oxford university for higher education
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी - फोटो : social media

विस्तार

झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना के तहत छह आदिवासी छात्रों का चयन किया गया है। अब ये छात्र इंग्लैंड की जानी-मानी ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ने जाएंगे और इसका पूरा खर्चा झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार वहन करेगी।

विज्ञापन


भाजपा पर साधा निशाना
झारखंड में सत्ताधारी दल जेएमएम के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया कि मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा झारखंड से ऑक्सफॉर्ड पहुंचने वाले पहले छात्र थे। उनका शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है। यह देश के लिए बड़ी बात है।
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने पिछली रघुवर सरकार पर भी निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कहा कि रघुवर सरकार ने अपने कार्यकाल में उच्च और तकनीकी संस्थानों में पढ़ने वाले एससी-एसटी छात्र के स्टाइपेंड को भी रोक दिया गया था। भाजपा पर बड़ी बातें करती है। लेकिन हेमंत सोरेन की सरकार ऐसे बच्चों को पढ़ने के लिए विदेश भेज रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसी योजना चलाने वाला झारखंड पहला राज्य 
मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना के तहत झारखंड सरकार राज्य से अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं को ऑक्सफोर्ड और कैंब्रिज जैसे प्रतिष्ठित विदेशी यूनिवर्सिटी में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का मौका दे रही है। वहीं ऐसी योजना चलाने वाला झारखंड पहला राज्य भी है। इसके तहत एससी-एसटी वर्ग के 10 छात्र-छात्राओं का चयन किया जाएगा।


कौन कर सकता है आवेदन
इस योजना में सिर्फ झारखंड के निवासी ही आवेदन कर सकते हैं। साथ ही जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास अनुसूचित जनजाति का जाति प्रमाण पत्र होना आवश्यक है। जो आवेदन कर रहा है उसकी उम्र 40 से ऊपर नहीं होनी चाहिए और ग्रेजुएशन में कम से कम 55 फीसदी अंक होना अनिवार्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed