फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   six Maoists of 5 lakhs  money  prize Surrender in front of jharkhand police

झारखंड : पांच लाख रुपये तक के ईनामी छह नक्सलियों ने पुलिस के सामने किया समर्पण

Mon, 17 Jun 2019 02:19 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुमका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुमका Published by: आसिम खान Updated Mon, 17 Jun 2019 02:19 PM IST
विज्ञापन
six Maoists of 5 lakhs  money  prize Surrender in front of jharkhand police
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

झारखंड के दुमका में सोमवार को एक लाख रुपये से पांच लाख रुपये तक की ईनामी तीन महिला नक्सलियों समेत छह नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया।

विज्ञापन


कट्टर माओवादियों प्रेमशाली देवी, किरन टुडू, प्रिसिला देवी, भगत सिंह किस्कू, सुखलाल डेहरी और सिधो मरांडी ने आज संथाल में दुमका के पुलिस उपमहानिरीक्षक राजकुमार लकड़ा के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस अधीक्षक वाई एस रमेश एवं अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। इन नक्सलियों पर एक लाख रुपये से लेकर पांच लाख रुपये तक का ईनाम घोषित था। चार नक्सलियों ने पुलिस को एके 47, इंसास, कार्बाइन और पिस्तौल भी सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक ने कहा कि माओवादियों को समाज की मुख्य धारा में आकर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी चाहें तो उन्हें हजारीबाग की खुली जेल में स्थानांतरित किया जा सकता है।


आत्मसमर्पण करने वाली दो महिला नक्सलियों प्रेमशिला एवं किरन ने कहा कि उन्होंने नारकीय जीवन जिया और जंगलों में सालों तक भटकने के दौरान उनका भयानक यौन उत्पीड़न भी किया गया। उन्होंने सभी नक्सलियों से आत्मसमर्पण की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed