शूटर तारा के पति रंजीत को रिमांड पर भेजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल शूटर तारा शहदेव से धोखे से शादी और धर्म परिवर्तन के लिए विवश करने के आरोप में उसके पति व सास को तीन दिन के ट्रांजिट रिमांड पर झारखंड पुलिस को सौंप दिया गया है।
मंगलवार को द्वारका इलाके से पुलिस ने सतीश कुमार अरोड़ा उर्फ रकीबुल व उसकी मां कौशल्या रानी (65) को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों को स्पेशल सेल व झारखंड पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार को अदालत में पेश किया गया।
कोर्ट में पेशी के दौरान वकीलों ने आरोपियों की तस्वीरें लेनी शुरू कर दीं, जिससे वहां हंगामा मच गया। इसके मद्देनजर द्वारका जिला अदालत के मुख्य महानगर दंडाधिकारी सतीश कुमार अरोड़ा ने चैंबर में मामले की सुनवाई की।
पुलिस ने मंगलवार को रंजीत को उस समय गिरफ्तार किया जब वह अपनी मां को कॉल करने की कोशिश कर रहा था। उसकी मां उसके दोस्त के घर नसीरपुर इलाके में रुकी हुई थी। पुलिस ने रंजीत के कब्जे से लैपटॉप व नकदी बरामद की है।
रंजीत तारा से करता था मारपीट
तारा ने पति के खिलाफ धोखा, शोषण व प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज करवाया था। दंपति का कुछ दिन पहले ही विवाह हुआ था। एफआईआर के मुताबिक, तारा को अपने पति के धर्म के बारे में शादी के बाद ही पता चला।
उसका आरोप है कि जब उसने इस्लाम कबूल करने से इनकार किया तो रंजीत ने उससे मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि उसे जबरन दिल्ली लाया गया।
यहां आने के बाद उसने किसी तरह 19 अगस्त को अपने परिजनों को एसएमएस किया, जिसके बाद उसे मुक्त करवाया गया। तारा की रिपोर्ट के बाद रांची कोर्ट ने 25 अगस्त को रंजीत व उसकी मां के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था।