{"_id":"5f7b228a37056542531dc0bf","slug":"several-women-killed-many-missing-as-mound-caves-in-jamtara","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंडः जामताड़ा में खुदाई के दौरान मिट्टी का टीला ढहने से तीन महिलाओं की मौत, कई दबीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंडः जामताड़ा में खुदाई के दौरान मिट्टी का टीला ढहने से तीन महिलाओं की मौत, कई दबीं
Mon, 05 Oct 2020 07:23 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, जामताड़ा
पीटीआई, जामताड़ा
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 05 Oct 2020 07:23 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
झारखंड के जामताड़ा जिला के नारायणपुर प्रखंड में मिट्टी का टीला ढहने से तीन महिलाओं की मौत हो गई है, वहीं कई महिलाओं के दबे होने की आशंका जताई जा रही हैं। घटना सोमवार को तब हुई जब महिलाएं सफेद मिट्टी की खुदाई के लिए टीला के पास गई थी और इसी दौरान अचानक से टीला ढह गया जिसमें दबकर तीन महिलाओं की मौत हो गई। वहीं तीन से पांच महिलाओं के इस टीले में अभी भी दबे होने की आशंका है। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
जामताड़ा के उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज ने बताया कि जिले के नारायणपुर प्रखंड के देवलबाड़ी पंचायत में मिरगापहाड़ी के आसपास के गांवों की कुछ महिलाएं घर में पुताई के लिए मिट्टी की खुदाई कर रहीं थीं। इसी दौरान अचानक मिट्टी का टीला ढह गया जिसके अंदर छह से आठ महिलाएं दब गईं।
विज्ञापन
उपायुक्त ने कहा कि सूचना मिलते ही प्रशासन ने मौके पर जेसीबी मशीन भेजकर टीले की खुदाई कराई, जिसमें से तीन महिलाओं को जल्द ही बाहर निकाल लिया गया। उन्हें नजदीक के जामताड़ा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों उन्हें ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन