फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Seven held as Jharkhand ATS raids hideouts of terror group AQIS

Jharkhand ATS: झारखंड एटीएस की आतंकी संगठन एक्यूआईएस के ठिकानों पर छापेमारी, आठ लोगों को हिरासत में लिया

Thu, 22 Aug 2024 06:14 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 22 Aug 2024 06:14 PM IST
सार

पुलिस अधीक्षक (एटीएस) ऋषभ झा ने बताया कि छापेमारी अभी भी जारी है। संगठन से कथित तौर पर जुड़े करीब आठ लोगों को अब तक हिरासत में लिया गया है। साक्ष्यों की जांच की जा रही है। सबूतों के आधार पर गिरफ्तारियां की जाएंगी।

विज्ञापन
Seven held as Jharkhand ATS raids hideouts of terror group AQIS
हथकड़ी, arrest - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने गुरुवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में छापेमारी की। एटीएस ने कथित तौर पर अलकायदा इन द इंडियन सब-कॉन्टिनेंट (एक्यूआईएस) से जुड़े आठ लोगों को हिरासत में लिया है। उन्होंने बताया कि एक्यूआईएस के स्लीपर सेल एजेंटों के बारे में गुप्त सूचना मिलने के बाद सुबह-सुबह छापेमारी शुरू की गई। इस दौरान रांची, हजारीबाग और लोहरदगा में 14 स्थानों पर की छापेमारी की गई। पुलिस अधीक्षक (एटीएस) ऋषभ झा ने बताया कि छापेमारी अभी भी जारी है। संगठन से कथित तौर पर जुड़े करीब आठ लोगों को अब तक हिरासत में लिया गया है। साक्ष्यों की जांच की जा रही है। सबूतों के आधार पर गिरफ्तारियां की जाएंगी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने झारखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से 14 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने अलकायदा के एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने का भी दावा किया। खुफिया इनपुट मिलने के बाद राज्यों के पुलिस बलों के साथ मिलकर एक अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के एक बयान में कहा गया कि मॉड्यूल का नेतृत्व रांची (झारखंड) का डॉ. इश्तियाक नामक व्यक्ति कर रहा था। उसकी देश के भीतर ‘खिलाफत’ की घोषणा करने और गंभीर आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की मंशा थी। आतंकी मॉड्यूल के सदस्यों को हथियार चलाने सहित विभिन्न स्थानों पर कई तरह का प्रशिक्षण दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि राजस्थान के भिवाड़ी से छह लोगों को हथियार चलाने का प्रशिक्षण लेते समय हिरासत में लिया गया। पूछताछ के लिए झारखंड और उत्तर प्रदेश से आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed