{"_id":"62675934fc52cd5de11f503c","slug":"sakshi-dhoni-angry-for-power-crisis-in-jharkhand-tweets-and-slams-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोनी की पत्नी नाराज: बिजली कटौती को लेकर फूटा गुस्सा, ट्वीट कर सरकार को सुनाई खरी-खोटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोनी की पत्नी नाराज: बिजली कटौती को लेकर फूटा गुस्सा, ट्वीट कर सरकार को सुनाई खरी-खोटी
Tue, 26 Apr 2022 08:00 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 26 Apr 2022 08:00 AM IST
सार
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने झारखंड में उत्पन्न बिजली संकट को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन
धोनी की पत्नी साक्षी धोनी
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी इन दिनों झारखंड में होने वाली बिजली कटौती से परेशान चल रही हैं। उन्होंने राज्य में उत्पन्न बिजली संकट को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं और सरकार को जमकर खरी-खोटी सुनाई है। धोनी की पत्नी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि एक करदाता के रूप में बस यह जानना चाहती हूं कि झारखंड में इतने सालों से बिजली संकट क्यों है? हम जान-बूझकर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हम ऊर्जा की बचत करें। बता दें कि धोनी की पत्नी ट्विटर पर कम ही सक्रिय रहती हैं। इससे पहले उन्होंन 16 जुलाई 2021 को अंतिम ट्वीट किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
लोड शेडिंग से परेशान झारखंड के लोग
बता दें कि झारखंड में लोग लगातार लोड शेडिंग से परेशान हैं क्योंकि राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है। हीटवेव ने पश्चिम सिंहभूम, कोडरमा और गिरिडीह जिलों को अपनी चपेट में ले लिया है। जबकि 28 अप्रैल तक रांची, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, पलामू और चतरा में भीषण गर्मी रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
बिजली संकट को लेकर बैठकों का दौर जारी
इससे पहले सोमवार को बिजली संयंत्रों को कोयले की आपूर्ति में कमी के कारण बढ़ते ऊर्जा संकट को लेकर बिजली मंत्री आर के सिंह और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अल्पकालिक और दीर्घकालिक रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान बिजली की मांग से निपटने के लिए रणनीति बनाई गई।