फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Roap Way SAP broke in Deoghar one woman died and many injured NDRF leading rescue work news in Hindi

झारखंड: देवघर में टूटा रोप-वे का सैप, एक महिला की मौत और 12 घायल, 50 से अधिक लोग फंसे, बचाव कार्य जारी

Sun, 10 Apr 2022 09:18 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवघर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवघर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 10 Apr 2022 09:18 PM IST
सार

देवघर के त्रिकुट पहाड़ पर रविवार की दोपहर रोप-वे का सैप टूट गया। हादसे में एक महिला की मौत होने और 12 लोगों के घायल होने की जानकारी है। कई लोग अभी भी फंसे हुए हैं, जिन्हें बचाने का काम जारी है। 

विज्ञापन
Roap Way SAP broke in Deoghar one woman died and many injured NDRF leading rescue work news in Hindi
Representative Image - फोटो : Pixabay

विस्तार

झारखंड के देवघर में स्थित त्रिकुट पहाड़ पर रविवार को अचानक रोप-वे का सैप टूटने से बड़ा हादसा हो गया। इसमें एक महिला की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार अभी भी 50 लोगों के फंसे होने की आशंका है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम बचाव कार्य कर रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है और कई लोग अभी भी लापता हैं। 

विज्ञापन


कर्मचारी रोप-वे को ठीक करने की कोशिश में लगे हुए हैं। फंसे हुए लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है। देवघर के उपायुक्त मजूनाथ भजंत्री भी मौके पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण में हैं। जिला प्रशासन, एनडीआरएफ और स्थानीय लोग मदद और बचाव कार्य में लगे हुए हैं। इस रोप-वे में कुल 22 केबिन हैं और दोपहर बाद जैसे ही इसे चलाया गया इसकी रस्सी के ऊपरी हिस्से का सैप टूट गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed