फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   RIP Shibu Soren: Monsoon session of the Assembly adjourned indefinitely on the demise of Shibu Soren

RIP Shibu Soren: शिबू सोरेन के निधन पर विधानसभा का मानसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, स्पीकर ने की घोषणा

Mon, 04 Aug 2025 12:17 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Mon, 04 Aug 2025 12:17 PM IST
सार

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए सोमवार को झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया।
 

विज्ञापन
RIP Shibu Soren: Monsoon session of the Assembly adjourned indefinitely on the demise of Shibu Soren
झारखंड विधानसभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार


विज्ञापन
शिबू सोरेन के निधन पर झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र को सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष रबिन्द्रनाथ महतो ने अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया। सदन में सभी नेताओं ने 'शिबू सोरेन अमर रहें' के नारे लगाए। इसके साथ ही सभी नेताओं ने नम आंखों से शोक व्यक्त किया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड के महान नेता, पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन का निधन हो गया है। हम सभी उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं। अध्यक्ष ने कहा, “हम सभी बहुत दुखी हैं, अब वे हमारे बीच नहीं रहे।”

शिबू सोरेन के निधन की पुष्टि उनके पुत्र और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की। पिता के निधन की खबर के बाद राज्य में शोक की लहर फैल गई है। वे 81 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में उन्होंने सुबह 8:56 बजे अंतिम सांस ली। वे किडनी की गंभीर बीमारी से पीड़ित थे और पिछले एक महीने से जीवन रक्षक प्रणाली (लाइफ सपोर्ट) पर थे। डेढ़ महीने पहले उन्हें ब्रेन स्ट्रोक भी हुआ था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  RIP Shibu Soren: जल-जंगल-जमीन की लड़ाई का महानायक..., आदिवासी राजनीति के स्तंभ पुरुष शिबू सोरेन की कहानी!
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, “शिबू सोरेन जी एक ज़मीनी नेता थे, जिन्होंने जनता के प्रति अटूट समर्पण के साथ सार्वजनिक जीवन में तरक्की की। वे आदिवासी समुदायों, गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने के लिए विशेष रूप से प्रतिबद्ध थे। उनके निधन से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं।” प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बातचीत कर शोक संवेदना भी व्यक्त की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed