{"_id":"66bd989d78b5e66f16021616","slug":"recruitments-on-35k-posts-by-october-jharkhand-cm-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: 'अक्टूबर तक 35 हजार पदों पर भर्तियां होंगी', स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बोले मुख्यमंत्री सोरेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: 'अक्टूबर तक 35 हजार पदों पर भर्तियां होंगी', स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बोले मुख्यमंत्री सोरेन
Thu, 15 Aug 2024 11:26 AM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 15 Aug 2024 11:26 AM IST
सार
Jharkhand: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड के युवाओं को रोजगार से जोड़ना उनकी सरकार की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार ने अपने कार्यकाल में हजारों भर्तियां की हैं।
विज्ञापन
हेमंत सोरेन
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को कहा कि इस साल अक्तूबर तक 35 हजार पदों पर भर्तियां पूरी कर ली जाएंगी। मुख्यमंत्री रांची के मोराबाड़ी मैदान में 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में बोल रहे थे।
विज्ञापन
सोरेन ने कहा, "प्रदेश के युवाओं को रोजगार से जोड़ना हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता है।" मुख्यमंत्री ने दावा किया कि उनकी सरकार ने अपने कार्यकाल में हजारों भर्तियां की हैं। उन्होंने कहा, "झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के जरिए आबकारी कांस्टेबल, कांस्टेबल, सहायक प्रोफेसर और महिला पर्यवेक्षकों सहित 35 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है, जो अक्तूबर 2024 तक पूरी हो जाएगी।"
विज्ञापन
उन्होंने कहा, "राज्य में रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए पांच औद्योगिक इकाइयों के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं। ये इकाइयां करीब 4,000 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित करेंगे और 6,000 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर प्रदान करेंगे।" उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों का लाभ उठाकर दो लाख से ज्यादा युवक-युवतियों को निजी क्षेत्र में रोजगार मिला है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने पिछले साढ़े चार साल में प्रत्येक गांव और घर तक पहुंचकर उनके मुद्दों को हल करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा, हमने समाज के हर वर्ग की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नीतियां और योजनाएं बनाईं और उनका क्रियान्वयन किया।
सोरेन ने किसी का नाम लिए बगैर विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, निहित स्वार्थों से प्रेरित कुछ विकास विरोधी ताकतों ने राज्य के विकास की राह में बाधा पैदा करने की नापाक कोशिशें कीं। लेकिन लोगों के भरोसे के कारण हमने हर चुनौती का सामना किया और विरोधी अपने मंसूबों में कामयाब न हो सके।