रांची नगर निगम: डिप्टी मेयर पद के चुनाव को लेकर हलचल तेज, पार्षदों से संपर्क साधने की कवायद
Ranchi Deputy Mayor Election: रांची नगर निगम में मेयर चुनाव के बाद अब डिप्टी मेयर पद को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। विभिन्न दल पार्षदों से संपर्क साध रहे हैं। 53 पार्षदों की भूमिका निर्णायक है और कई नाम संभावित दावेदार के रूप में चर्चा में हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रांची नगर निगम चुनाव संपन्न होने और नई मेयर रोशनी खलखो के निर्वाचित होने के बाद अब उप महापौर यानी डिप्टी मेयर के चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नगर राजनीति का केंद्र अब डिप्टी मेयर की कुर्सी पर आ टिका है, जिसके लिए विभिन्न दलों ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है।
दलों ने शुरू की तैयारी
डिप्टी मेयर चुनाव को लेकर बीजेपी, कांग्रेस और झामुमो अपने-अपने समर्थित पार्षदों के सहयोग से तैयारी में जुट गए हैं। निर्वाचित पार्षदों से संपर्क साधा जा रहा है और होली मिलन समारोह के बहाने उन्हें आमंत्रित कर समर्थन जुटाने की कोशिशें की जा रही हैं। राजनीतिक गलियारों में सक्रियता स्पष्ट रूप से देखी जा रही है।
कई पार्षद कर रहे दावेदारी
सूत्रों के अनुसार चार से पांच पार्षद उप मेयर पद के लिए सक्रिय रूप से दावेदारी कर रहे हैं। इनमें कुछ ऐसे चेहरे भी शामिल हैं जो पूर्व में पार्षद रह चुके हैं और नगर राजनीति में अपनी पकड़ मजबूत करने का प्रयास कर रहे हैं। दावेदार व्यक्तिगत रूप से पार्षदों से संपर्क कर समर्थन सुनिश्चित करने की कोशिश में लगे हुए हैं।
बंद कमरों की बैठकों की चर्चा
नगर राजनीति में बंद कमरों में बैठकों और गुप्त संवादों की चर्चाएं जोरों पर हैं। डिप्टी मेयर की कुर्सी को लेकर संभावित लेनदेन और समर्थन की सौदेबाजी की फुसफुसाहटें भी सुनाई दे रही हैं। हालांकि इन अटकलों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, फिर भी राजनीतिक हलकों में कयासों का दौर जारी है।
पढ़ें- Jharkhand News: रांची में 2-3 सितंबर को मतदाता पंजीकरण पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, विशेषज्ञों का होगा मंथन
53 पार्षदों की भूमिका निर्णायक
रांची नगर निगम के 53 पार्षद अब पूरी तरह निर्णायक भूमिका में हैं। वही तय करेंगे कि डिप्टी मेयर की जिम्मेदारी किसे सौंपी जाएगी। जनता की निगाहें भी पार्षदों के फैसले पर टिकी हुई हैं। कुछ दावेदार अपने अनुभव, राजनीतिक पकड़ और विकास कार्यों का हवाला देते हुए समर्थन जुटाने में लगे हैं।
संभावित नामों की चर्चा
वार्ड-26 के पार्षद प्रदीप कुमार का नाम डिप्टी मेयर पद के संभावित दावेदार के रूप में चर्चा में है। इसके अलावा वार्ड-11 से निर्वाचित कृष्णा मछुवा और वार्ड-21 से एहतेशाम का नाम भी राजनीतिक चर्चाओं में लिया जा रहा है। आने वाले दिनों में पार्षदों की रणनीति और समर्थन समीकरण इस पद के भविष्य को तय करेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.