{"_id":"698c6a45985974ba6709b02d","slug":"pressure-ied-explodes-in-saranda-jharkhand-two-villagers-seriously-injured-while-collecting-wood-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand News: सारंडा में प्रेशर आईईडी विस्फोट, लकड़ी चुनने गए दो ग्रामीण गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand News: सारंडा में प्रेशर आईईडी विस्फोट, लकड़ी चुनने गए दो ग्रामीण गंभीर रूप से घायल
Wed, 11 Feb 2026 05:09 PM IST
राँची ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/पश्चिमी सिंहभूम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/पश्चिमी सिंहभूम
Published by: राँची ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 05:09 PM IST
सार
Jharkhand News: सारंडा के तिरीलपोशी जंगल में प्रेशर आईईडी विस्फोट में दो ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया। हालांकि अभी तक पुलिस को खास सफलता नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
घटनास्थल की फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित सारंडा क्षेत्र में प्रेशर आईईडी विस्फोट में दो ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना तिरीलपोशी जंगल की है, जहां रोजमर्रा की जरूरतों के लिए लकड़ी और पत्ते चुनने गए ग्रामीण अचानक धमाके की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
जोरदार विस्फोट में घायल हुए ग्रामीण
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जंगल में जमीन के भीतर दबाकर लगाए गए प्रेशर आईईडी पर एक ग्रामीण का पैर पड़ते ही जोरदार विस्फोट हुआ। धमाके से आसपास अफरा-तफरी मच गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
'इलाके में चलाया जा रहा सर्च ऑपरेशन'
विस्फोट की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे। पश्चिमी सिंहभूम के एसपी अमित रेणु ने बताया कि यह घटना अंधेरा होने के बाद हुई। घायलों को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। एहतियात के तौर पर पूरे इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, ताकि अन्य संभावित विस्फोटकों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के विरोध में उतरे लोग, टायर जलाकर किया उग्र प्रदर्शन
'नक्सलियों की कायराना हरकत'
एसपी ने इस घटना को नक्सलियों की कायराना हरकत बताया है। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को निशाना बनाना नक्सलियों की हताशा को दर्शाता है। घटना के बाद तिरीलपोशी और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि जंगलों में बिछाए गए विस्फोटक उनके लिए लगातार खतरा बने हुए हैं, जिससे अब जंगल जाना भी जोखिम भरा हो गया है। फिलहाल सुरक्षा बल क्षेत्र में कैंप कर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।