{"_id":"698c66be6afe7ca633064d77","slug":"people-protested-against-encroachment-removal-action-in-ranchi-jharkhand-staged-fierce-protest-burning-tyres-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand News: अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के विरोध में उतरे लोग, टायर जलाकर किया उग्र प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand News: अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के विरोध में उतरे लोग, टायर जलाकर किया उग्र प्रदर्शन
Wed, 11 Feb 2026 04:54 PM IST
राँची ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: राँची ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 04:54 PM IST
सार
Jharkhand News: अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के विरोध में रांची में स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। जाम के कारण आम जनजीवन प्रभावित रहा और कई घंटे तक यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन
टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र स्थित खादगढ़ा और महुआ टोली में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद बुधवार को स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। कार्रवाई से नाराज लोग सुबह बड़ी संख्या में सड़क पर उतर आए और रातू रोड कब्रिस्तान के समीप टायर जलाकर सड़क जाम कर दिया।
विज्ञापन
सड़क जाम से लोगों को हुई भयंकर परेशानी
सड़क जाम के कारण यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कार्यालय जाने वाले कर्मचारी, स्कूल बसें और एंबुलेंस तक जाम में फंस गईं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने यातायात को वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया, लेकिन कई घंटों तक हालात सामान्य नहीं हो सके।
विज्ञापन
'प्रशासन ने नहीं दिया समय'
प्रदर्शन में महिलाएं, बुजुर्ग और युवा शामिल थे। लोग हाथों में तख्तियां लेकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जिन मकानों को तोड़ा गया, उनमें कई परिवार वर्षों से रह रहे थे। उनका आरोप है कि प्रशासन ने पर्याप्त समय दिए बिना बुलडोजर चलाया और उन्हें सामान सुरक्षित निकालने का अवसर नहीं मिला।
विज्ञापन
'27 कट्ठा सरकारी जमीन पर अतिक्रमण'
वहीं प्रशासन का कहना है कि करीब 27 कट्ठा सरकारी जमीन पर अवैध अतिक्रमण किया गया था, जिसे नियमानुसार हटाया गया। अधिकारियों के अनुसार, पूर्व में नोटिस भी जारी किए गए थे। हालांकि प्रभावित परिवार प्रशासन के इस दावे से सहमत नहीं हैं और पुनर्वास की मांग कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: नगर निकाय चुनाव से पहले पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चेकिंग के दौरान कार से 9 लाख रुपये बरामद
इलाके में पुलिस बल तैनात
इलाके में एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रशासन और स्थानीय लोगों के बीच वार्ता जारी है, ताकि तनावपूर्ण स्थिति का शांतिपूर्ण समाधान निकाला जा सके। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति संवेदनशील बनी हुई है।