फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Congress workers set off for Delhi, raising slogans such as "Vote-thief, step down from power

रांची: इंडिया ब्लॉक की रैली में शामिल होने दिल्ली जा रहे झारखंड के कांग्रेसी, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Thu, 29 Oct 2026 09:53 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Thu, 29 Oct 2026 09:53 PM IST
सार

दिल्ली के रामलीला मैदान में राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन के आह्वान पर आयोजित रैली में शामिल होने के लिए झारखंड के कांग्रेस कार्यकर्ता गुरुवार को रवाना हुए। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और वरिष्ठ नेता बंधु तिर्की के नेतृत्व में कार्यकर्ता बसों और ट्रेनों से दिल्ली जा रहे हैं।

विज्ञापन
Congress workers set off for Delhi, raising slogans such as "Vote-thief, step down from power
कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बस को रवाना किया गया।

विस्तार

इंडिया गठबंधन के आह्वान पर दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली रैली में शामिल होने के लिए गुरुवार को झारखंड के सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और वरिष्ठ कांग्रेस नेता बंधु तिर्की के नेतृत्व में दर्जनों बसों से दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस दौरान कांग्रेस का झंडा दिखाकर बसों को रवाना किया गया। कार्यकर्ताओं ने “वोट चोर गद्दी छोड़” और “ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो” जैसे नारों के साथ चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और लोकतंत्र की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की।

विज्ञापन

इस अवसर पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लंबे समय से वोट चोरी और चुनावी प्रक्रिया में अनियमितताओं के मुद्दे उठाते रहे हैं। अब देशभर में इस विषय पर गंभीर चर्चा हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर (SIR) के नाम पर वैध मतदाताओं के नाम हटाया जाना लोकतंत्र के लिए चिंताजनक है और इसका प्रभाव झारखंड के आदिवासी एवं वंचित समुदायों पर भी पड़ रहा है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा और चुनाव आयोग की भूमिका को लेकर उठ रहे सवालों का पारदर्शी तरीके से जवाब दिया जाना चाहिए। लोकतंत्र में जनता का मत सबसे बड़ी ताकत है और किसी भी मतदाता को उसके मताधिकार से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता और मताधिकार की रक्षा के लिए अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि पूरे झारखंड से हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंच रहे हैं। रामलीला मैदान में आयोजित रैली में पार्टी कार्यकर्ता एकजुट होकर अपनी मांगों को मजबूती से उठाएंगे। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना आवश्यक है।

वहीं, वरिष्ठ कांग्रेस नेता बंधु तिर्की ने कहा कि राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन के आह्वान पर झारखंड से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली जा रहे हैं। इस अभियान में आदिवासी समाज, कला-संस्कृति से जुड़े लोगों और गांधीवादी विचारधारा में विश्वास रखने वाले टाना भगत समुदाय के लोगों की भी भागीदारी रहेगी।

ये भी पढ़ें- बिहार एमएलसी चुनाव: राजद ने भाजपा से दो सीटें छीन लीं; विधान परिषद की आठ सीटों का अंतिम परिणाम यह रहा

उन्होंने कहा कि टाना भगत समुदाय के लोग अपने पारंपरिक वाद्ययंत्रों, सांस्कृतिक पहचान और तिरंगे के प्रति अपनी आस्था के साथ दिल्ली पहुंचकर झारखंड की विशिष्ट सांस्कृतिक विरासत का प्रतिनिधित्व करेंगे। बसों के अलावा कई कार्यकर्ता ट्रेनों से भी दिल्ली रवाना हो रहे हैं।

बंधु तिर्की ने कहा कि रांची से रवाना हो रही दर्जनों बसें केवल एक शुरुआत हैं। झारखंड के विभिन्न जिलों से कार्यकर्ता अलग-अलग माध्यमों से दिल्ली पहुंच रहे हैं। रामलीला मैदान की रैली में झारखंड की मजबूत भागीदारी लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के संकल्प को प्रदर्शित करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed