फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   Agreement reached between Tata Steel management and the union 1,900 employees to benefit

झारखंड: टाटा स्टील प्रबंधन और यूनियन के बीच सहमति, 1,900 कर्मचारियों को मिलेगा वेतन विसंगति का लाभ

Tue, 27 Oct 2026 09:05 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 27 Oct 2026 09:05 AM IST
सार

टाटा स्टील प्रबंधन और यूनियन ने वेतन विसंगति मामले में लगभग 1,900 कर्मचारियों को राहत देने का निर्णय लिया है। पात्र कर्मचारियों को अंतर की राशि व्यक्तिगत वेतन के रूप में मिलेगी। एनएस श्रेणी के कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद चिकित्सा सुविधा भी मिलेगी।

विज्ञापन
Agreement reached between Tata Steel management and the union 1,900 employees to benefit
टाटा स्टील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टाटा स्टील प्रबंधन और टाटा वर्कर्स यूनियन के बीच हुई विसंगति समिति की बैठक में कंपनी के 2,200 में से लगभग 1,900 कर्मचारियों को वेतन विसंगति के मामले में राहत देने का निर्णय लिया गया है। वार्षिक वेतनवृद्धि की तिथि में हुए बदलाव के कारण संशोधित वेतन निर्धारण के समय जिन कर्मचारियों को कम लाभ मिला था, प्रबंधन उन्हें अंतर की राशि व्यक्तिगत वेतन के रूप में देगा। यह राशि कर्मचारियों की पूर्व निर्धारित वार्षिक वेतनवृद्धि की तिथि से ही प्रभावी मानी जाएगी। इसके साथ ही, जिन कर्मचारियों को पहले ही वेतन निर्धारण का लाभ मिल चुका है, उनसे किसी भी प्रकार की कटौती नहीं की जाएगी।

विज्ञापन


विसंगति समिति की बैठक में निर्णय
टाटा स्टील में 19 माह के विलंब के बाद जून माह में वेतन समझौता हुआ था। इस समझौते के बाद वरीयता के कारण इंक्रीमेंट की तिथि आगे बढ़ने से कर्मचारियों के सामने समस्या उत्पन्न हुई थी। सोमवार को रात तक चली प्रबंधन और यूनियन नेतृत्व के बीच विसंगति समिति की बैठक के बाद शीर्षस्थ नेतृत्व ने यूनियन पदाधिकारियों की बैठक में इन निर्णयों की जानकारी दी। प्रबंधन ने बैठक में स्पष्ट किया कि वेतन में एकरूपता बनाए रखने के लिए बंचिंग के कारण वार्षिक वेतनवृद्धि की तिथि बदली गई थी और यह व्यवस्था वर्ष 1970 के वेतन समझौते से चली आ रही है। हालांकि यूनियन ने इसे विसंगति समिति के दायरे से बाहर बताते हुए कर्मचारियों के नुकसान का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन


भविष्य निधि और अन्य लाभों की गणना
चर्चा के बाद यह तय हुआ कि पात्र कर्मचारियों को अंतर की राशि व्यक्तिगत वेतन के रूप में मिलेगी। इस व्यक्तिगत वेतन की गणना भविष्य निधि, ग्रेच्युटी, अवकाश नकदीकरण, वार्षिक बोनस तथा टिस्को कर्मचारी पेंशन योजना सहित अन्य सभी संबंधित लाभों में की जाएगी। यूनियन ने जानकारी दी कि अगले वेतन समझौते में इस व्यक्तिगत वेतन की राशि को मूल वेतन में शामिल करने का मुद्दा भी उठाया जाएगा। एनएस श्रेणी के कर्मचारी बंचिंग व्यवस्था का स्थायी समाधान चाहते हैं, परंतु इसका समाधान आगामी वेतन समझौते में ही संभव हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएस श्रेणी को सेवानिवृत्ति पश्चात चिकित्सा सुविधा
प्रबंधन ने बैठक में एनएस श्रेणी के कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय भी लिया है। इसके अतिरिक्त एनएस श्रेणी के कर्मचारियों के मकान किराये की कटौती के संबंध में यह स्पष्ट किया गया कि मूल वेतन में से परिवर्तनशील महंगाई भत्ता घटाने के बाद शेष बची राशि का छह प्रतिशत अथवा आवास का निर्धारित किराया, जो भी कम होगा, वही वसूला जाएगा। बैठक में रजिस्टर्ड रिलेशन बैच 2022 और ट्रेड अप्रेंटिस बैच के कर्मचारियों के न्यूनतम गारंटी बेनीफिट से संबंधित वेतन संशोधन दावों में प्रबंधन को कोई विसंगति नहीं मिली। इसके बावजूद यूनियन की मांग पर कर्मचारियों द्वारा उठाए गए मुद्दों की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed