{"_id":"687c8cbd08c3b999100e6cb2","slug":"ranchi-news-terror-of-wild-elephant-in-latehar-city-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ranchi News: लातेहार शहर में घुसा जंगली हाथी, दहशत में नागरिक, वन विभाग से कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ranchi News: लातेहार शहर में घुसा जंगली हाथी, दहशत में नागरिक, वन विभाग से कार्रवाई की मांग
Sun, 20 Jul 2025 11:59 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 20 Jul 2025 11:59 AM IST
सार
लातेहार शहर में एक जंगली हाथी के प्रवेश से नागरिकों में दहशत का माहौल है। हाथी को सब्जी मंडी, अस्पताल, रेलवे स्टेशन और शिव मंदिर जैसे कई स्थानों पर देखा गया। लोग घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं और वन विभाग से हाथी को सुरक्षित हटाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
सड़क तो कभी रेलवे ट्रैक पर घूूमता जंगली हाथी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड में ग्रामीण क्षेत्रों मे आए दिन हाथियों के झुंड आने और लोगों के घर फसल आदि के नुकसान की खबर आती रहती है, लेकिन अब हाथियों ने शहर की ओर रुख कर लिया है। लातेहार शहर में जंगली हाथी के प्रवेश से लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों के अनुसार यह हाथी सबसे पहले शनिवार रात सबानो रोड में देखा गया। सुबह तकरीबन तीन बजे इसे लातेहार सब्जी मार्केट, सदर अस्पताल के पास बैठे हुए देखा गया। वहां सब्जी लेने आए एक व्यक्ति को उसने दौड़ा भी दिया। इसके बाद हाथी धर्मपुर पहुंचा। जहां यह पुराने पुलिस लाइन के पीछे शिव मंदिर और आंगनबाड़ी के पास देखा गया। कुछ लोगों ने बताया कि हाथी स्टेडियम की ओर भी गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
फिलहाल, हाथी को नवोदय विद्यालय रोड, रेलवे स्टेशन समेत शहर के कई अलग अलग स्थानों पर देखा जा रहा है। शहर में हाथी के आने-जाने से नागरिकों में डर का माहौल है। लोग घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से हाथी को सुरक्षित तरीके से खदेड़ने और नियंत्रण में लेने की मांग की है।