फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi: 3 tablighi jamaat women pregnant in quarantine centre khelgaon, matter to be investigated

झारखंड: क्वारंटीन सेंटर को जमातियों ने बनाया अय्याशी का अड्डा, तीन महिलाएं हुईं गर्भवती

Thu, 23 Jul 2020 09:53 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 23 Jul 2020 09:53 AM IST
विज्ञापन
Ranchi: 3 tablighi jamaat women pregnant in quarantine centre khelgaon, matter to be investigated
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

झारखंड की राजधानी रांची में तब्लीगी जमात के सदस्यों को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है, यहां क्वारंटीन सेंटर में रह रहीं जमात की तीन विदेशी महिलाएं गर्भवती हो गई हैं। इस खबर के सामने आने के बाद प्रशासन चौकन्ना हो गया है। 

विज्ञापन


इस मामले को लेकर सवाल उठने लगे हैं कि क्वारंटीन सेंटर में इन लोगों को इसलिए रखा गया था ताकि शारीरिक दूरी का पालन हो सके, लेकिन अब महिलाओं के गर्भवती होने से प्रशासन पर सवालिया निशान खड़ेे हो गए हैं।
विज्ञापन



आनन-फानन में रांची जिला उपायुक्त छवि रंजन ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने इसके लिए एडिशनल कलेक्टर को नियुक्त किया है, जिनका काम यह पता लगाना है कि किन कारणों के चलते सेंटर में शारीरिक दूरी का पालन नहीं हुआ। साथ ही इस सेंटर की जिम्मेदारी जिसे सौंपी गई थी, उससे पूछताछ की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: न्यायाधीशों की कमी के चलते तबलीगी जमात में शामिल मलेशियाई किशोर का मामला दूसरे बोर्ड में स्थानांतरित

इस संबंध में झारखंड हाईकोर्ट के वरिष्ठ वकीलों का कहना है कि अगर महिला क्वारंटीन सेंटर में रहने के दौरान गर्भवती हुई हैं तो उन्होंने महामारी रोग अधिनियम-2020 का उल्लंघन किया है। ऐसे में उनके खिलाफ इस अधिनियम की धारा 2 (3) के तहत केस दर्ज किया जाएगा। दूसरी तरफ, सेंटर का जिम्मा संभालने वाले व्यक्ति के खिलाफ भी लापरवाही बरतने का केस दर्ज होगा। 


बता दें कि, लॉकडाउन व वीजा नियमों का उल्लंघन करने पर 17 विदेशी जमातियों के खिलाफ राजधानी रांची में मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में आरोपी जमातियों को गिरफ्तार कर खेलगांव स्थित क्वारंटीन सेंटर में भेज दिया गया। ये लोग 30 मार्च से सेंटर में थे, जहां से 20 मई को इन्हें बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में भेज दिया गया। हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद मंगलवार को ये सभी जेल से बाहर निकले, तब जाकर इस बात का खुलासा हुआ कि तीन महिलाएं गर्भवती हैं। 

रांची में ही रह रहे हैं तब्लीगी सदस्य
जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आए 17 विदेशी नागरिक रांची में ही रह रहे हैं। इनमें से नौ पुरुष कडरू स्थित एक घर में रुके हुए हैं। वहीं, आठ लोग (चार दंपती) गुदड़ी चौक मिशन रोड में रह रहे हैं। बताया गया है कि इनके रुकने की व्यवस्था स्थानीय तब्लीगी कार्यकर्ताओं ने की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed