फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Rajdhani Express: Attendants abandon Ranchi, passengers starve

राजधानी एक्सप्रेस का कैटरिंग स्टाफ हड़ताल पर, 16 घंटे भूखे रहे यात्री

Fri, 12 May 2017 05:33 PM IST
amarujala.com- Presented by: Abhishek Tiwari
amarujala.com- Presented by: Abhishek Tiwari Updated Fri, 12 May 2017 05:33 PM IST
विज्ञापन
Rajdhani Express: Attendants abandon Ranchi, passengers starve
rajdhani express - फोटो : सोशल मीड‌िया

राजधनी एक्सप्रेस से नई दिल्ली से रांची की यात्रा कर रहे सैकड़ों यात्री 16 घंटे की यात्रा के दौरान भूख और प्यास से बेहाल रहे। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि राजधानी एक्सप्रेस का कैटरिंग स्टाफ हड़ताल पर था।

विज्ञापन


भूख से गुस्सा हुए कुछ यात्रियों ने पैंट्री कार में घुसकर खाना निकाल लिया। वहीं कुछ यात्रियों ने स्टेशन पर विक्रेतओं से खाना खरीदा। उस समय ट्रेन सुबह 9.30 बजे के करीब कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंची थी। बता दें कि इसी वजह से ट्रेन बुधवार शाम को पांच घंटे बाद से नई दिल्ली स्टेशन से छूटी। 
विज्ञापन


मामले में अपने पोते के साथ यात्रा करने वाले 65 वर्षीय नुसर खातून ने कहा कि बार-बार अनुरोधों के बावजूद भी पानी की बोतल देने के लिए कोई नहीं आया। वहीं इसके अलावा 34 वर्षीय आईटी प्रोफेशनल सतीश ने कहा न तो पानी मिल पाईं और न तो चाय मिली। कानपुर में डिनर दिया जाना था, पर ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब गुरुवार दोपहर ट्रेन रांची रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो ट्रेन ने दक्षिण पूर्वी रेलवे (एसईआर) के रांची डिवीजन के सीनियर ऑफिसर्स से यात्रियों ने अपनी पीड़ा की शिकायत की। बोर्ड राजधानी एक्सप्रेस के कैटरिंग सर्विस के दायरे के तहत है। 


मामले में रांची के वरिष्ठ डिवीजनल कमर्शियल मैनेजर नीरज कुमार ने स्टेशन पर संवाददाताओं से कहा कि हमें रात को हुई इस घटना के बारे में जानकारी मिली है। उन्होंने आगे कहा कि यह एक अनोखी घटना है। अब आगे हमारी जिम्मेदारी है कि भविष्य में यह दोहराया न जाये। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed