फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   raghuvar das taunts congress on sarna code tribal issue

'आदिवासियों को लूटकर अब हितैषी बनने की कोशिश', सरना धर्म कोड पर रघुवर दास का कांग्रेस पर तंज

Mon, 26 May 2025 04:04 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Mon, 26 May 2025 04:04 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि वही लोग आदिवासी समाज के साथ धोखा कर रहे हैं और अब खुद को उनके हितैषी दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज आदिवासी समाज पर कई तरह के हमले हो रहे हैं, लेकिन झारखंड की सरकार में शामिल दल इस पर चुप्पी साधे हुए हैं और कोई कुछ नहीं कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
raghuvar das taunts congress on sarna code tribal issue
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार ने पूरे देश में जातिगत जनगणना करने की बात कही है। इस खबर के बाद राजनीति में तेजी आ गई है। कांग्रेस पार्टी ने सरना धर्म कोड लागू करने की मांग की है। इसी वजह से आज झारखंड में कांग्रेस ने राजभवन तक मार्च निकाला।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस का असली मकसद लोगों को धोखा देना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आदिवासी समाज के साथ धोखा किया है, लेकिन अब वे खुद को उनके हितैषी दिखा रहे हैं। यह जनता को धोखा देना बंद करे, सरकार सब देख रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  झारखंड में मुठभेड़, पांच लाख का इनामी माओवादी ढेर; एक साथी को किया गया गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


रघुवर दास ने कहा कि झारखंड में महागठबंधन की सरकार में आदिवासी समाज कमजोर हो रहा है। वे लोग सरना धर्म कोड के नाम पर आदिवासियों को गुमराह कर रहे हैं। झामुमो, कांग्रेस और राजद की वजह से आदिवासी समाज की संख्या कम हो रही है। झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ जैसे बड़े मुद्दे हैं, जिन पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। रघुवर दास ने कहा कि पहले इन मुद्दों पर ध्यान दो और कारवाई करो। सरना धर्म खतरे में है और आदिवासी समाज की जनसंख्या घट रही है। इसे बचाना जरूरी है। लेकिन कुछ लोग सिर्फ राजनीति के लिए सरना धर्म कोड की बात करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed