{"_id":"6833de42b1117ccb2802c6a0","slug":"cpi-maoist-with-rs-5-lakh-bounty-killed-in-gunfight-in-jharkhand-know-all-about-it-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maoist Killed In Jharkhand: झारखंड में मुठभेड़, पांच लाख का इनामी माओवादी ढेर; एक साथी को किया गया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maoist Killed In Jharkhand: झारखंड में मुठभेड़, पांच लाख का इनामी माओवादी ढेर; एक साथी को किया गया गिरफ्तार
Mon, 26 May 2025 08:51 AM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, लातेहार
पीटीआई, लातेहार
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 26 May 2025 08:51 AM IST
सार
लातेहार में माओवादी मनीष यादव के साथ मुठभेड़ पर आईजी ऑपरेशन एवी होमकर ने कहा, '... बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र में पुलिस कार्रवाई के बाद शेष नक्सलियों ने लातेहार में शरण ली थी। वे हिंसा कर रहे थे और विकास कार्यों में बाधा डाल रहे थे। मृत्युंजय भुइयां, कुंदन खेरवार और मनीष यादव इस नक्सली दल का नेतृत्व कर रहे थे। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और तलाशी अभियान जारी है...'
विज्ञापन
झारखंड में मुठभेड़
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के लातेहार जिले में सोमवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) का एक सदस्य मारा गया। उसके सिर पर पांच लाख रुपये का इनाम था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान एक अन्य उग्रवादी को भी गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि मौहादंड पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत दौना के जंगल में रविवार रात सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई।
विज्ञापन
कुंदन के सिर पर 10 लाख रुपये का इनाम
पलामू के डीआईजी वाईएस रमेश ने बताया, 'सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में पांच लाख रुपये का इनामी मनीष यादव मारा गया। एक अन्य माओवादी कुंदन खेरवार को गिरफ्तार किया गया। कुंदन के सिर पर 10 लाख रुपये का इनाम बताया जा रहा है।'
विज्ञापन
लातेहार में माओवादी मनीष यादव के साथ मुठभेड़ पर आईजी ऑपरेशन एवी होमकर ने कहा कि कल सूचना मिली थी कि लातेहार के पास एक जंगल में नक्सली छिपे हुए हैं। एक छोटी कार्रवाई टीम भेजी गई। माओवादियों ने पुलिस पर गोलीबारी की। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। मुठभेड़ के बाद तलाशी के दौरान एक शव बरामद किया गया, जिसकी पहचान मनीष यादव के रूप में हुई है, जिस पर 5 लाख रुपये का इनाम है। दूसरी टीम ने भागने की कोशिश कर रहे एक नक्सली को पकड़ा, जिसकी पहचान कुंदन खेरवार के रूप में हुई है, जो इस नक्सली दल का नेतृत्व कर रहा था। उस पर 10 लाख रुपये का इनाम है। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और तलाशी अभियान जारी है।
विज्ञापन
दो माओवादियों के मारे जाने के बमुश्किल दो दिन बाद चलाया गया अभियान
यह अभियान जिले में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए नक्सल विरोधी अभियान में जेजेएमपी सुप्रीमो पप्पू लोहरा सहित दो माओवादियों के मारे जाने के बमुश्किल दो दिन बाद चलाया गया। पप्पू लोहरा पर 10 लाख रुपये का इनाम था। 24 मई को प्रतिबंधित झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के प्रमुख लोहरा और संगठन के उप-क्षेत्रीय कमांडर प्रभात गंझू मुठभेड़ के दौरान मारे गए थे। गंझू पर 5 लाख रुपये का इनाम था।
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और झारखंड पुलिस का संयुक्त अभियान
लातेहार पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत इचाबार वन क्षेत्र में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और झारखंड पुलिस की ओर से संयुक्त अभियान चलाया गया। लोहरा लोहरदगा, गुमला, चतरा, पलामू और लातेहार जैसे कई जिलों में हत्या, जबरन वसूली और आगजनी सहित 98 मामलों में वांछित था। रमेश के अनुसार, गंझू 15 मामलों में वांछित था। दोनों कथित तौर पर सितंबर 2021 में एक ऑपरेशन के दौरान झारखंड जगुआर के डिप्टी कमांडेंट राजेश कुमार की हत्या में शामिल थे।