फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Prohibitory order imposed in Hazaribag Ichak area after two groups clash

झारखंड: हजारीबाग में दो समुदायों के बीच झड़प के बाद इचक इलाके में धारा-144 लागू, जानें पूरा मामला

Sun, 20 Mar 2022 07:07 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 20 Mar 2022 07:07 PM IST
सार

होली के मौके पर झारखंड के हजारीबाग जिले के इचक थाना क्षेत्र में दो गुटों के लोगों के बीच झड़प हो गई थी। जिसके बाद इलाके में सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी गई है। हजारीबाग पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन
Prohibitory order imposed in Hazaribag Ichak area after two groups clash
धारा 144

विस्तार

होली के मौके पर झारखंड के हजारीबाग जिले के इचक थाना क्षेत्र में दो गुटों के लोगों के बीच झड़प हो गई थी। जिसके बाद इलाके में सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी गई है। हजारीबाग पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शनिवार रात को यह निषेधाज्ञा लागू की गई थी, जो अगले आदेश तक जारी रहेगी। साथ ही दोनों समुदायों के सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चोथे ने बताया कि इस संबंध में शनिवार शाम को इचक थाना क्षेत्र में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें इचक थाना क्षेत्र में दारजी मोहल्ला क्षेत्र में एक समुदाय विशेष के धार्मिक स्थल के सामने कथित रूप से सांप्रदायिक अशांति पैदा करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, तीन बदमाशों ने शराब के नशे में होली मनाते हुए कथित तौर पर दूसरे समुदाय के कुछ लोगों को गालियां दीं, जिसका विरोध किया गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। धीरे-धीरे ये कहासुनी दो समुदायों के बीच झड़प में बदल गई। इस दौरान इलाके की तीन दुकानों में आग लगा दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद एसडीओ हजारीबाग सदर विद्या भूषण कुमार ने मौके पर जाकर स्थिति को नियंत्रित किया। झड़प में घायल हुए चार लोगों को हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। एसडीओ ने कहा कि पुलिस के समय पर हस्तक्षेप से स्थिति पर काबू पा लिया गया है। 


पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चोथे ने कहा कि शनिवार रात से किसी समस्या की सूचना नहीं है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल के साथ रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) की एक टीम को इलाके में तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस अन्य दोषियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। एसपी ने कहा कि इचक घटना के अलावा हजारीबाग जिले में होली का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed