{"_id":"5e5b203b8ebc3ef3c74c534e","slug":"president-ram-nath-kovind-deoghar-offering-prayers-in-baba-baba-baidynath-mandir","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पत्नी के साथ देवघर के बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पत्नी के साथ देवघर के बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की
Sun, 01 Mar 2020 08:08 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवघर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवघर
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 01 Mar 2020 08:08 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपति ने बाबा बैद्यनाथ धाम के दर्शन किए।
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने तीन दिवसीय झारखंड दौरे के दौरान शनिवार को पत्नी के साथ देवघर स्थित बैद्यनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की और देश में सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। राष्ट्रपति वायुसेना के विमान से दोपहर करीब 1:05 बजे कुंडा एयरपोर्ट पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पर मंत्री बादल पत्रलेख ने उनका स्वागत किया। उनके साथ राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू भी मौजूद थीं। इसके बाद राष्ट्रपति यहां से सड़क मार्ग से बाबा मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने मंदिर के गर्भ गृह में पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
यहां जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि गर्भगृह में कोविंद के साथ झारखंड की राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू भी मौजूद थीं। इसमें कहा गया कि विश्व प्रसिद्ध मंदिर में पुजारियों ने ज्योर्तिलिंग की षोडोपचार पूजा कराई। इसमें कहा गया है कि कोविंद देवघर आने वाले तीसरे राष्ट्रपति हैं।
विज्ञापन
इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद और प्रणब मुखर्जी इस मंदिर में पूजा अर्चना कर चुके हैं। अपने दौरे के पहले दिन वह रांची स्थित झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में शामिल हुए और शनिवार को गुमला बिशुनपुर में एक कार्यक्रम में शिरकत की थी। देवघर में पूजा के बाद शाम को राष्ट्रपति रांची पहुंचे। राजभवन में रात्रि विश्राम के बाद वह एक मार्च की सुबह 10 बजे रायपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन