फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   political blame game over alleged corruption intensified in Jharkhand and BJP and JMM protest

झारखंड: हेमंत सरकार के खिलाफ भाजपा का हल्लाबोल, झामुमो का दावा- मुंख्यमंत्री की छवि खराब करना चाहती है भगवा पार्टी

Mon, 09 May 2022 01:12 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 09 May 2022 01:12 AM IST
सार

झामुमो कार्यकर्ताओं ने राज्य भाजपा मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और दावा किया कि भगवा पार्टी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की छवि खराब करने के लिए सभी प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
political blame game over alleged corruption intensified in Jharkhand and BJP and JMM protest
bjp jmm - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झारखंड में आईएस के कथित भ्रष्टाचार के खुलासे के बाद राज्य में राजनीति गर्म है। यहां राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का खेल रविवार को उस समय तेज हो गया जब सत्तारूढ़ झामुमो और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


झामुमो कार्यकर्ताओं ने राज्य भाजपा मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और दावा किया कि भगवा पार्टी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की छवि खराब करने के लिए सभी प्रयास कर रही है। इस बीच, भाजपा ने झारखंड सरकार की भ्रष्टाचार को रोकने में कथित अक्षमता के विरोध में सत्तारूढ़ झामुमो-कांग्रेस सरकार का एक नकली अंतिम संस्कार का जुलूस निकाला।
विज्ञापन


दरअसल, एक दिन पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड के खूंटी जिले में मनरेगा कोष के कथित गबन मामले में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान चार्टर्ड अकाउंटेंट सुमन कुमार को हिरासत में लिया था, जिसके द्वारा आरोप लगाए जाने के बाद झामुमो कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। सुमन कुमार के अलावा राज्य की खनन सचिव पूजा सिंघल और अन्य के ठिकानों पर भी छापेमारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


झामुमो के प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने यहां पत्रकारों से कहा कि आरोपी सुमन कुमार खुलेआम मीडिया में कह रहा है कि उसके परिसरों से कथित रूप से बड़ी मात्रा में नकदी मिलने के मामले में उस पर मुख्यमंत्री का नाम लेने का दबाव बनाया जा रहा है। हम कहते रहे हैं कि भाजपा केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा मुख्यमंत्री की छवि धूमिल करने के लिये हर मुमकिन प्रयास कर रही है। झामुमो कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि सत्तारूढ़ दल बौखलाहट में ऐसा कर रहा है।

दिन में भाजपा ने हेमंत सोरेन नीत सरकार का सांकेतिक अंतिम संस्कार जुलूस निकाला और उसका पुतला फूंका। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने राज्य की राजधानी के हरमू चौक से अरगोड़ा चौक क्षेत्र तक जुलूस का नेतृत्व किया।


इस दौरान प्रकाश ने दावा किया कि हेमंत सोरेन के शासन में भ्रष्टाचार अपने चरम पर पहुंच गया है। खदानों और खनिजों को लूटा जा रहा है और भ्रष्ट अधिकारियों को सरकारी संरक्षण मिल रहा है। भाजपा इस सामाजिक बुराई के खिलाफ लड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed