{"_id":"706196f2-549e-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"pilot-training-centre-will-start-in-cities-of-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड के शहरों में खुलेंगे पायलट ट्रेनिंग सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड के शहरों में खुलेंगे पायलट ट्रेनिंग सेंटर
रांची/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 02 Jan 2013 11:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य में तीन शहारों में पायलट ट्रेनिंग सेंटर खुलने जा रहा है। रांची, दुमका और जमेशदपुर एयरपोर्ट में पायलट प्रशिक्षण केंद्र खोला जायेगा। इन केंद्रों में एयर होस्टेस और एयरपोर्ट तकनीशियन का प्रशिक्षण दिया जायेगा।
विज्ञापन
नागर विमानन विभाग ने साल 2013 में इन प्रशिक्षण केंद्रों को खोलने का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। मालूम हो कि राज्य सरकार ने साल 2013 को युवा एवं क्षमता विकास वर्ष घोषित किया है। प्रशिक्षण केंद्र खोलना इस घोषणा के तहत किया गया विभाग का यह पहला प्रयास है।
विज्ञापन
इन प्रशिक्षण केंद्रों से पहले भी दुमका में सोना-सोबरन पायलट प्रशिक्षण केंद्र खोल जा चुका है, लेकिन तकनीकी कारणों से यह शुरू नहीं हो सका था। उप मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ नागर विमानन सचिव सजल चक्रवर्ती ने पिछले दिनों दुमका एयरपोर्ट का निरीक्षण किया था। दुमका एयरपोर्ट में मेंटेनेंस का जिम्मा जिंदल पावर को सौंपा गया है।
विज्ञापन
इस पर विमानन सचिव ने बताया कि जिंदल से बात हुई है। एयरपोर्ट के एक हिस्से में इस बार पूरी तैयारी के साथ प्रशिक्षण केंद्र खोला जायेगा। इसके साथ ही रांची व जमशेदपुर में प्रशिक्षण की व्यवस्था होगी। इन तीनों फ्लाइंग क्लबों को एक-दूसरे से लिंक कर दिया जायेगा, ताकि दुमका के छात्र भी रांची या जमशेदपुर में आकर प्रशिक्षण ले सकते हैं। दुमका में प्रशिक्षणार्थियों के रहने की व्यवस्था खाली पड़े आदिवासी हॉस्टल में की जायेगी।