फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   People of India treated me very well: Foreign tourist, who was gang-raped, before leaving for Nepal

Jharkhand: 'भारत के लोगों ने अच्छा व्यवहार किया, उनसे कोई शिकायत नहीं'; दुष्कर्म पीड़िता ने दिखाया बड़ा दिल

Tue, 05 Mar 2024 06:00 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुमका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुमका Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 05 Mar 2024 06:00 PM IST
सार

28 वर्षीय स्पेनिश महिला के साथ बीते शुक्रवार को रांची से लगभग 300 किलोमीटर दूर हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरुमाहाट में कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया था। जब यह घटना हुई उस वक्त वह अपने पति के साथ एक तंबू में रात बिता रही थी।

विज्ञापन
People of India treated me very well: Foreign tourist, who was gang-raped, before leaving for Nepal
स्पेनिश महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के दुमका में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई स्पेनिश महिला ने मंगलवार को बड़ा दिल दिखाया। उन्होंने कहा कि उनकी भारत के लोगों से कोई शिकायत नहीं है। स्पेनिश पर्यटक ने कहा कि भारत के लोग बहुत अच्छे हैं। मैं यहां के लोगों नहीं बल्कि अपराधियों को दोष देती हूं। यहां के लोगों ने मेरे साथ बहुत अच्छा व्यवहार किया। वे मेरे प्रति दयालु हैं। उन्होंने कहा कि इसी के कारण वह भारत में लगभग 20,000 किलोमीटर की सुरक्षित यात्रा कर सकी हैं। इस बीच, स्पेनिश महिला सामूहिक बलात्कार मामले में पुलिस ने मंगलवार को पांच और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद इस मामले में अब तक कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम पिछले छह महीने से भारत में हैं और लगभग 20,000 किमी की यात्रा की है। हमें कहीं भी कोई समस्या नहीं हुई। ऐसा पहली बार हुआ है। भारत से मेरी अच्छी यादें हैं। मैं अपने पति के साथ अपनी यात्रा जारी रखूंगी। झारखंड से बिहार के रास्ते नेपाल के लिए रवाना होते समय उन्होंने लड़कियों से ऐसी परिस्थितियों के लिए तैयार रहने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि मैं खास तौर पर लड़कियों से कहना चाहती हूं कि वे खुद को ऐसी परिस्थितियों का सामना करने के लिए प्रशिक्षित करें। मैं जानती हूं कि यह कठिन है और यह आसान नहीं है। अगर आपके साथ ऐसा कुछ होता है तो इसे भूल पाना आसान नहीं है, लेकिन इसे अतीत में छोड़ने की कोशिश करते रहना पड़ेगा।   
विज्ञापन


गौरतलब है कि 28 वर्षीय स्पेनिश महिला के साथ बीते शुक्रवार को रांची से लगभग 300 किलोमीटर दूर हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरुमाहाट में कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया था। जब यह घटना हुई उस वक्त वह अपने पति के साथ एक तंबू में रात बिता रही थी। पीड़िता ने पुलिस में दर्ज एफआईआर में ये जानकारी दी है। पीड़िता ने एफआईआर में बताया कि शाम सात बजे उन्होंने कुछ आवाज सुनी। इस पर वे दोनों टेंट से बाहर आए तो वहां दो लोग बात कर रहे थे। थोड़ी देर में ही वहां सात लोग आ गए। पीड़िता के अनुसार, उन लोगों ने उसके पति से झगड़ा शुरू कर दिया और फिर टेंट में घुसकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उनसे 300 डॉलर, 11 हजार रुपये और एक डायमंड रिंग आदि भी लूटकर ले गए। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों में एक करीब 30 साल का और अन्य 20-22 साल के थे। पीड़िता ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'मुझे लगा था कि वे लोग मुझे मार डालेंगे, लेकिन भगवान की कृपा से मैं जीवित हूं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला आयोग ने घटना का लिया संज्ञान
घटना के बाद पीड़िता ने स्पेन में अपने दोस्तों को घटना की जानकारी दी और सोशल मीडिया पर भी पोस्ट साझा किया। पुलिस को जब घटना की जानकारी मिली तो मामला दर्ज हुआ। दुमका पुलिस ने रविवार शाम को बताया कि आरोपियों में से तीन को पकड़ लिया गया है और चार अभी भी फरार है। सामूहिक दुष्कर्म के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया है और झारखंड में कानून व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। महिला आयोग ने घटना को लेकर विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी है। राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी ने रविवार को पीड़ित महिला से मुलाकात की और घटना की जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से सबूत जुटाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed