{"_id":"63986154279ece51f76e2328","slug":"over-20-trucks-carrying-illegally-mined-minerals-seized-in-east-singhbhum","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: अवैध खनन सामग्री से लदे 20 ट्रकों को किया गया जब्त, आठ लाख का जुर्माना भी वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: अवैध खनन सामग्री से लदे 20 ट्रकों को किया गया जब्त, आठ लाख का जुर्माना भी वसूला
Tue, 13 Dec 2022 04:57 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Tue, 13 Dec 2022 04:57 PM IST
सार
इससे पहले, अधिकारियों ने घाटशिला और धालभूम सब-डिवीजनों में भी इस तरह की कार्रवाई की थी। इसके अलावा बीते दो महीनों में अवैध रूप से खनन किए गए खनिजों से लदे 94 ट्रकों को जब्त किया गया है। साथ ही उनसे 28 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया गया था।
विज्ञापन
झारखंड पुलिस
- फोटो : ANI
विस्तार
झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में अवैध खनन का मामला सामने आया हैय़ दरअसल, यहां जिला प्रशासन ने अवैध खनन सामग्री से लदे 20 ट्रकों को सीज किया है। मंगलवार को अधिकारियों ने इस कार्रवाई के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खनन कार्य बल की टीम के साथ ही जिला परिवहन विभाग और जिला उपायुक्च विजया यादव के नेतृत्व में अभियान चलाकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
अधिकारियों के मुताबिक, उपायुक्त विजया जादव के नेतृत्व में खनन कार्य बल के अनुविभागीय अधिकारी (घाटसिला) सत्यवीर रजक, जिला परिवहन अधिकारी (डीटीओ) दिनेश रंजन और अन्य अधिकारियों ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। उन्होंने यह भी बताया कि सोमवार की रात को जब्त किए गए 20 ट्रकों मे अवैध रूप से रेत, स्टोन चिप्स, लौह अयस्क ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
मामले में कार्रवाई के दौरान अवैध खनिज से लदे ट्रकों से जिला प्रशासन ने आठ लाख रुपये का जुर्माना भी वसूल किया। गौरतलब है कि इससे पहले, अधिकारियों ने घाटशिला और धालभूम सब-डिवीजनों में भी इस तरह की कार्रवाई की थी। इसके अलावा बीते दो महीनों में अवैध रूप से खनन किए गए खनिजों से लदे 94 ट्रकों को जब्त किया गया है। साथ ही उनसे 28 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।
विज्ञापन