फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   One killed, 15 injured in bus-truck collision in Jharkhand Latest News Update

Jharkhand: झारखंड में बस-ट्रक की टक्कर, एक व्यक्ति की मौत; 15 घायल

Fri, 03 Jan 2025 11:25 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, मेदिनीनगर (झारखंड)
पीटीआई, मेदिनीनगर (झारखंड) Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 03 Jan 2025 11:25 AM IST
सार

एसडीपीओ (मेदिनीनगर) मणि भूषण प्रसाद ने बताया कि ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई और टक्कर में 15 से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों में से दो को रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान ले जाया गया है। 

विज्ञापन
One killed, 15 injured in bus-truck collision in Jharkhand Latest News Update
Accident demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के पलामू जिले में शुक्रवार सुबह एक बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना जिला मुख्यालय मेदिनीनगर से 30 किलोमीटर दूर सतबरवा इलाके में कसियाडीह-बकोरिया मार्ग पर हुई। घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण मालवाहक वाहन बस से टकरा गया।

विज्ञापन


एसडीपीओ (मेदिनीनगर) मणि भूषण प्रसाद ने बताया कि ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई और टक्कर में 15 से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों में से दो को रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान ले जाया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि अन्य घायलों को पास के तुम्बागड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दुर्घटना के समय बस मेदिनीनगर से रांची जा रही थी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस और स्थानीय निवासी घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले पिछले महीने बोकारो-रामगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए एक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई थी। दुर्घटना देर शाम बोकारो के काश्मार थाना क्षेत्र के दांतू गांव के पास हुई थी। बेरमो अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) बीएन सिंह ने बताया था कि चार पहिया वाहन ने सड़क जाम में फंसे ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। चार पहिया वाहन में करीब आठ लोग सवार थे, जिनमें से पांच लोगों की मौत हो गई। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed