फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Nursery student raped by school van driver in Jamshedpur

Jharkhand: जमशेदपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, स्कूल वैन चालक ने नर्सरी की छात्रा से किया दुष्कर्म

Sun, 11 Aug 2024 10:15 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 11 Aug 2024 10:15 PM IST
सार

एसपी ने बताया कि स्कूल वैन को जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने घटना को गंभीरता से लिया है। हमने पीड़ित परिवार को एक सप्ताह के भीतर आरोप पत्र दाखिल करने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
Nursery student raped by school van driver in Jamshedpur
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में स्कूल वैन चालक को नर्सरी की छात्रा से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की उम्र 30 सल बताई जा रही है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि घटना शुक्रवार को शहर के मानगो इलाके में हुई। 

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक (शहर और ग्रामीण) रिशव गार्ड ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि शनिवार को पीड़िता की मां ने एफआईआर दर्ज कराई। इसके तीन घंटे के अंदर एक विशेष पुलिस टीम ने मानगो पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत दाईगुट्टू निवासी आरोपी जयश्री तिवारी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि साढ़े तीन साल की पीड़िता का मेडिकल चेकअप कराया गया और आरोपी चालक को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। शुक्रवार को स्कूल से घर वापस आने के बाद नाबालिग पीड़िता ने पेट दर्द की शिकायत की और बताया कि कैसे उसके स्कूल चालक ने यह जघन्य अपराध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि कल सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने एक विशेष पुलिस टीम गठित की और उन्हें पोक्सो अधिनियम के प्रावधानों के तहत अपराधी को पकड़ने का निर्देश दिया। घटना के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाने के लिए एक महिला पुलिस अधिकारी को पीड़िता के घर भेजा गया, जिसके बाद चालक को पकड़ लिया गया।


एसपी ने बताया कि स्कूल वैन को जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने घटना को गंभीरता से लिया है। हमने पीड़ित परिवार को एक सप्ताह के भीतर आरोप पत्र दाखिल करने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed