फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   No tribal leader was to complete his term as Chief Minister in Jharkhand, CM Soren On BJP

Jharkhand: 'किसी आदिवासी नेता को मुख्यमंत्री का कार्यकाल पूरा नहीं करने दिया गया', सीएम सोरेन का छलका दर्द

Sun, 05 Feb 2023 09:20 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 05 Feb 2023 09:20 AM IST
सार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद को झारखंडी बताते हुए  यह भी आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टी भाजपा झूठे आरोप लगाकर उन्हें मुख्यमंत्री के पद से हटाने की साजिश रच रही है। 

विज्ञापन
No tribal leader was to complete his term as Chief Minister in Jharkhand, CM Soren On BJP
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (फाइल) - फोटो : फेसबुक/ हेमंत सोरेन

विस्तार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी पर परोक्ष रूप से आरोप लगाते हुए कहा है कि  झारखंड में किसी आदिवासी नेता को मुख्यमंत्री के रूप में कार्यकाल पूरा नहीं करने दिया गया। राज्य में आदिवासी नेता को आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की जा रही है। सोरेन ने खुद को झारखंडी बताते हुए  यह भी आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टी झूठे आरोप लगाकर उन्हें मुख्यमंत्री के पद से हटाने की साजिश रच रही है।  बता दें कि झामुमो के 51वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित रैली में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोल रहे थे। 

विज्ञापन


उन्होंने भाजपा का नाम लिये बगैर कहा कि झारखंड के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को तीन साल पूरा होने से पहले ही हटा दिया गया। बाद में अर्जुन मुंडा को तीन साल से अधिक समय पद पर नहीं रहने दिया गया।  उन्होंने कहा कि लेकिन उसी के साथ, एक छत्तीसगढ़ी को मुख्यमंत्री बनाया गया और उन्हें पांच साल का कार्यकाल पूरा करने दिया गया।  झामुमो नेता परोक्ष रूप से पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का उल्लेख कर रहे थे जिनका पैतृक घर छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में बोइरहीड में था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed