फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   NIA seized large consignment of ammunition from the forests of Gumla district of Jharkhand seized properties

Jharkhand: गुमला जिले के जंगलों से NIA ने जब्त किए गोले-बारूद की बड़ी खेप, 14 बैंक खाते और संपत्तियां जब्त

Sat, 27 May 2023 10:18 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 27 May 2023 10:18 PM IST
सार

एनआईए के अधिकारियों का कहना है कि जब्त गोला-बारूद दो साल पहले बिहार के नालंदा में मिला था। इसे पीएलएफआई के आतंकियों ने संभाल कर जंगलों में रखा था। उग्रवादी संगठन के प्रमुख दिनेश गोप को एनआईए ने एक हफ्ते पहले नई दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
NIA seized large consignment of ammunition from the forests of Gumla district of Jharkhand seized properties
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने झारखंड में नक्सलियों के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान एनआईए ने नक्सलियों के ठिकाने से भारी मात्रा में गोला-बारूद जब्त किया। अधिकारी ने बताया कि पीएलएफआई के प्रमुख के खुलासे के बाद शुक्रवार को गुमला जिले में टीम ने कार्रवाई की। जिले के कामदारा इलाके के जंगलों से टीम ने 7.62 एमएम 1,245 राउंड और 5.56 एमएम की 271 गोलियां जब्त की हैं।

विज्ञापन

एक सप्ताह पहले पकड़ाया था सरगना
एनआईए के अधिकारियों का कहना है कि जब्त गोला-बारूद दो साल पहले बिहार के नालंदा में मिला था। इसे पीएलएफआई के आतंकियों ने संभाल कर जंगलों में रखा था। उग्रवादी संगठन के प्रमुख दिनेश गोप को एनआईए ने एक हफ्ते पहले नई दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था। अधिकारी का कहना है कि गोप के खिलाफ अपहरण, धमकी, वसूली, हत्या और फंडिंग जुटाने सहित 100 से अधिक मामले दर्ज हैं। प्रशासन ने उसके ऊपर 30 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। खूंटी जिले में गोप कुलदीप यादव और बड़कू के नाम से जाना जाता है। 

विज्ञापन

2016 में दर्ज हुआ था पहला मामला
एजेंसी के अनुसार, पिछले साल तीन फरवरी को झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के गुदरी में पीएलएफआई और सुरक्षाकर्मियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान दोनों के बीच गोलीबारी भी हो गई। हालांकि, नक्सली जंगलों में छिप गए थे, इस वजह से टीम न तो नक्सलियों को पकड़ पाई थी न ही सरगना को। गोप फंडिंग के लिए व्यापारियों, ठेकेदारों और जनता को लूटता था। गोप के साथियों और परिजनों के बैंक खाते से शेल कंपनियों में निवेश किया जाता था। गोप के खिलाफ पहला मामला 2016 में रांची में दर्ज किया गया था। इसके बाद 2018 में एनआईए ने दोबारा मामला दर्ज किया था। पकड़े गए गोला-बारूद को जब्त करने के साथ-साथ एनआईए ने 14 बैंक खातों को कुर्क किया है। टीम ने दो कारें, कुछ संपत्ति और नकदी भी जब्त की है।

विज्ञापन
विज्ञापन


अलग-अलग घटनाओं में पांच आरोपी गिरफ्तार
झारखंड में शनिवार को अलग-अलग मामलों में टीएसपीसी के पांच आतंकियों को गिरफ्तार किया है। टीम ने पलामू जिले के माधुरी जंगल से सुरेंद्र सिंह (32) और नकुल सिंह (25) को गिरफ्तार किया। ASP ऋषव गर्ग ने बताया कि दोनों बाइक से जा रहे थे, तभी टीम ने दोनों को दबोच लिया। इनके पास से 50,000 कैश, टीएसपीसी पैम्फलेट, चार फोन सहित एक पावर बैंक जब्त किया गया है। चतरा एसपी राकेश रंजन ने बताया कि दूसरी घटना में एरिया कमांडर राकेश सिंह, छोटन तुरी और मोहम्मद तकीर को गिरफ्तार किया है। टीम ने इनके पास से दो पिस्टल, 17 कारतूस, पांच फोन और दो बाइकें जब्त की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed