{"_id":"619688f119a00d01956da416","slug":"nia-raids-in-telangana-and-andhra-pradesh-regarding-clash-between-cpi-maoist-and-security-forces-in-chhattisgarh-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्शन में एनआईए: नक्सलियों की तलाश में आंध्र-तेलंगाना में छापेमारी, छत्तीगढ़ में हुई मुठभेड़ के मामले में कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्शन में एनआईए: नक्सलियों की तलाश में आंध्र-तेलंगाना में छापेमारी, छत्तीगढ़ में हुई मुठभेड़ के मामले में कार्रवाई
Thu, 18 Nov 2021 10:43 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 18 Nov 2021 10:43 PM IST
सार
2019 में छत्तीसगढ़ में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई हिंसक मुठभेड़ के सिलसिले में एनआईए ने गुरुवार को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में छापेमारी की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाकपा (माओवादी) के कार्यकर्ताओं और सुरक्षा बलों के बीच 2019 में छत्तीगढ़ में हुई एक मुठभेड़ के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में कई स्थानों पर छापेमारी की। एजेंसी के अनुसार यह कार्रवाई दोनों राज्यों के सात जिलों में 14 जगहों पर की गई। इस मुठभेड़ में छह माओवादी मारे गए थे और एक नागरिक की जान चली गई थी।
विज्ञापन
ये छापेमारी हैदराबाद, राचकोंडा, मेडक, प्रकाशम, विशाखापत्तनम, विजयवाड़ा और नेल्लोर में की गई। 28 जुलाई 2019 को छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में नगरनार के पास हुई इस मुठभेड़ में भाकपा कार्यकर्ताओं और जिला रिजर्व गार्ड, विशेष कार्य बल और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम के बीच गोलीबारी हुई थी। इस घटना को लेकर बस्तर जिले में मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
एनआईए ने मार्च 2021 में इस मुठभेड़ को लेकर फिर से मामला दर्ज किया था। अधिकारी के अनुसार छापेमारी में कई आपत्तिजनक दस्तावेज, माओवादी साहित्य और डिजिटल उपकरण आदि जब्त किए हैं। जानकारी के अनुसार एजेंसी ने अपनी छापेमारी की शुरुआत प्रकाशम जिले में कवि जी कल्याण राव के घर से की। एनआईए ने यहां से माओवादी साहित्य जब्त किया है।
विज्ञापन
इसके अलावा वकील और महिला संघ की नेता अन्नपूर्णा के घर पर भी एनआईए ने छापेमारी की है। इस मामले में यह अब तक की सबसे बड़ी छापेमारी है।