फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   newborn baby stolen from jharkhand hospital

झारखंड: RIMS से हुई नवजात बच्चे की चोरी

Thu, 02 Mar 2017 10:31 PM IST
amarujala.com- presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- presented by: नवीन चौहान Updated Thu, 02 Mar 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
newborn baby stolen from jharkhand hospital
उर्मीली देवी - फोटो : HT

झारखंड की राजधानी रांची में एक अस्पताल से नवजात बच्चे की चोरी होने का मामला सामने आया है। मामला झारखंड के एक बड़े अस्पताल राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (रिम्स) का है।जानकारी के मुताबिक रांची के पिथौरिया ब्लॉक के चारदी गांव की रहने वाली उर्मीला देवी को बहुत लेबर पेन हो रहा था, जिसके बाद उसको रिम्स अपस्ताल में भर्ती कराया गया। उर्मीली देवी ने मंगलवार को एक बच्चे को जन्म दिया। साथ ही चार घंटे के बाद उस महिला को स्त्री रोग के 'सी' वार्ड में भेज दिया गया। हालांकि बेड उपलब्ध ना होने के कारण उसे एक मंजिला बेड पर डाल दिया गया।

विज्ञापन


वहीं, उर्मीला देवी ने इस घटना को लेकर अस्पताल प्रशासन और पुलिस के पास एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उसने कहा कि बुधवार को एक महिला सलवार-सूट में आई और मुझसे फ्रेंडली होने की कोशिश की। देवी ने अपने बयान में कहा कि  "उस महिला ने बताया कि उसके बेटे को भी एक ही वार्ड में भर्ती कराया गया था और किसी भी तरह मेरे साथ बातचीत करने लगी। एक घंटे बाद, हम दोनों अपने बच्चे को कॉरीडोर में ले गई। इसी बीच उस महिला ने मेरे बच्चे को गोद में ले लिया, इसके बाद मैं वार्ड में बैग लाने चली गई। कुछ देर बाद जब मैं लौटी तो देखा कि मेरा बच्चा और महिला दोनों वहां नहीं है"।
विज्ञापन


इस घटना पर स्थानीय पुलिस स्टेशन के अधिकारी प्रभारी डी के श्रीवास्तव ने कहा है कि "हम अस्पताल प्रशासन से सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं। बहरहाल, इस घटना को लेकर रिम्स के निदेशक डॉ बीएल शेरवाल ने कहा कि हम  बच्चे चुराने वाली महिला की पहचान के लिए सभी सीसीटीवी फुटेज को पुलिस को देने जा रहे हैं जिसके बाद ही पता चलेगा कि असल घटना क्या है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed