फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   NDRF team joins search operation for missing aircraft Jharkhand news in hindi

Jharkhand: लापता एयरक्राफ्ट को ढूंढने में जुटी NDRF की टीम, एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद गायब हुआ विमान

Wed, 21 Aug 2024 02:13 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 21 Aug 2024 02:13 PM IST
सार

लापता विमान को ढूंढने के लिए सरायकेला खारसावां और पूर्वी सिंहभूम के अधिकारी, पुलिस और वन विभाग के अधिकारी तलाशी अभियान में जुटे हुए हैं। नीमडीह के अलावा पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में भी तलाशी अभियान चलाया गया है।

विज्ञापन
NDRF team joins search operation for missing aircraft Jharkhand news in hindi
एनडीआरएफ टीम (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

झारखंड के सरायकेला खारसावां जिले में दो सीटर वाले विमान का पता लगाने के लिए एनडीआरएफ की टीम बुधवार को तलाशी अभियान में शामिल हो गई। दरअसल, यहां के एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद विमान लापता हो गया था। मंगलवार की आधी रात से तलाशी अभियान जारी है। छह सदस्यीय एनडीआरएफ की टीम आज सुबह से चांडील बांध में तलाशी अभियान में जुटी, लेकिन अभी तक कुछ भी हासिल नहीं हुआ। सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त मुकेश कुमार लुनायत ने इसकी जानकारी दी। 
विज्ञापन


विमान के लापता पायलट के बारे में पूछे जाने पर उपायुक्त ने कहा कि यह संबंधित विमानन कंपनी के पास उपलब्ध होगा। विमानन कंपनी अल्केमिस्ट एविएशन से संपर्क करने पर एक अधिकारी ने बताया कि लापता पायलट का नाम सुब्रोदीप है। स्थानीय लोगों ने दावा किया कि उन्होंने विमान का मलबा देखा, तब से क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया गया। इससे पहले पूर्वी सिंहभूम की जिला उपायुक्त अनन्या मित्तल ने कहा कि विमान का आखिरी लोकेशन नीमडीह के पास पाया गया था। 
विज्ञापन


लापता विमान को ढूंढने के लिए सरायकेला खारसावां और पूर्वी सिंहभूम के अधिकारी, पुलिस और वन विभाग के अधिकारी तलाशी अभियान में जुटे हुए हैं। नीमडीह के अलावा पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में भी तलाशी अभियान चलाया गया है। बता दें कि विमान मंगलवार की सुबह 11 बजे पायलट और प्रशिक्षु पायलट के साथ जमशेदपुर के सोनारी एयरोड्रोम से उड़ान भरी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed