{"_id":"65426bb0d8deb620e40fbed7","slug":"national-investigation-agency-attached-house-belonging-to-top-maoist-ravinder-ganjhu-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: टॉप माओवादी रविंदर गंझू के घर को NIA ने किया जब्त; 55 से ज्यादा मामलों में है आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: टॉप माओवादी रविंदर गंझू के घर को NIA ने किया जब्त; 55 से ज्यादा मामलों में है आरोपी
Wed, 01 Nov 2023 08:46 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Wed, 01 Nov 2023 08:46 PM IST
सार
एनआईए ने बताया कि गंझू एक प्रमुख माओवादी नेता और प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन सीपीआई (माओवादी) की क्षेत्रीय समिति का सदस्य है। वह माओवादी के कैडरों द्वारा किए गए कई आतंकवादी कृत्यों में शामिल था।
विज्ञापन
NIA की टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फरार आरोपी और टॉप माओवादी रविंदर गंझू के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एनाआईए ने अपनी कार्रवाई के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रविंदर गंझू के एक घर को जब्त किया गया है।
विज्ञापन
संघीय एजेंसी के एक प्रवक्ता ने बुधवार को कहा कि लातेहार जिले के हेसला मौजा के बांझीटोली में स्थित गंझू का घर अवैध रूप से बनाया गया था। जांच से पता चला है कि रविंदर गंझू ने इस घर को बनाने में स्थानीय ठेकेदारों और व्यापारियों से जबरन वसूली और लेवी वसूली के माध्यम मिले धन का निवेश किया था।पिछले साल दर्ज एक मामले में गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत घर की कुर्की की गई। अधिकारी ने कहा कि मामला झारखंड के लोहरदगा में पेशरार पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन सीपीआई (माओवादी) के नेताओं और कैडरों की गिरफ्तारी और हथियारों और गोला-बारूद की जब्ती से जुड़ा है।
विज्ञापन
एनआईए ने बताया कि गंझू एक प्रमुख माओवादी नेता और प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन सीपीआई (माओवादी) की क्षेत्रीय समिति का सदस्य है। वह माओवादी के कैडरों द्वारा किए गए कई आतंकवादी कृत्यों में शामिल था। उसके खिलाफ झारखंड के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में 55 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
एनआईए ने यह भी बताया कि झारखंड सरकार और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गंजू को पकड़ने के लिए बड़े इनाम की घोषणा की है। झारखंड सरकार की ओर से 15 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। वहीं, एनआईए ने पांच लाख रुपये का अतिरिक्त इनाम घोषित किया है।