{"_id":"fc85a4ac-8aef-11e2-83f8-d4ae52bc57c2","slug":"municipal-elections-enrollment-process-started","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निकाय चुनाव: नामांकन की प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निकाय चुनाव: नामांकन की प्रक्रिया शुरू
रांची/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 12 Mar 2013 02:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रांची नगर निगम सहित राज्य में 22 जिलों के 28 नगर निकायों में चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई। सभी जिलों में निर्वाची पदाधिकारियों द्वारा चुनाव के लिए आज सूचना प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन
इसके बाद बुधवार को नगर निकायों के कुल 582 पदों के लिए नामांकन दाखिले का काम शुरू होगा। चुनाव लड़नेवालों को अपना नामांकन पत्र बुधवार को दिन के 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक दाखिल करना होगा।
विज्ञापन
19 मार्च पर्चा भरने की अंतिम तिथि है। प्रत्याशी 21 मार्च तक नाम वापस ले सकेंगे। पार्षद, अध्यक्ष या मेयर पद के लिए उम्मीदवार अपने नामांकन दाखिल कर सकेंगे। एक प्रत्याशी अधिकतम दो सेटों में नामांकन पत्र दाखिल कर सकेगा। डिप्टी मेयर या उपाध्यक्ष का चुनाव इस बार अप्रत्यक्ष होने से उनका नामांकन दाखिल नहीं किया जा सकेगा।
विज्ञापन