{"_id":"648a0ad1e05c77ecc808ba06","slug":"mumbai-model-love-jihad-case-ranchi-police-arrested-accused-tanveer-khan-from-araria-bihar-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mumbai Model Case: मॉडल पर धर्म बदलने का दबाव बनाने का आरोपी तनवीर खान बिहार से गिरफ्तार, रांची लाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mumbai Model Case: मॉडल पर धर्म बदलने का दबाव बनाने का आरोपी तनवीर खान बिहार से गिरफ्तार, रांची लाने की तैयारी
Thu, 15 Jun 2023 12:46 AM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: गुलाम अहमद
Updated Thu, 15 Jun 2023 12:46 AM IST
सार
रांची पुलिस ने बताया कि आरोपी तनवीर खान की गिरफ्तारी बिहार के अररिया जिले से की गई। सभी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद उसे रांची लाया जाएगा।
विज्ञापन
आरोपी तनवीर खान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड पुलिस ने मुंबई की मॉडल को नाम छिपाकर धोखा देने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के मामले में आरोपी तनवीर खान को गिरफ्तार कर लिया है। रांची पुलिस ने बताया कि आरोपी तनवीर खान की गिरफ्तारी बिहार के अररिया जिले से की गई। सभी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद उसे रांची लाया जाएगा।
विज्ञापन
बिहार की रहने वाली मॉडल मानवी राज ने बीते महीने मॉडलिंग कंपनी के मालिक तनवीर खान पर धोखा देने, धर्म छिपाकर उससे दोस्ती करने और धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया था। हालांकि, आरोपी ने इन आरोपों को खारिज कर फ्रॉड करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
मानवी राज ने कहा था कि मॉडलिंग इंस्टीट्यूट के संचालक तनवीर ने मुझे अपना नाम यश बताया था। उसने मुझे धोखे दिया और मेरे साथ दोस्ती कर ली। कुछ दिन बाद मुझे पता चला कि उसका असली नाम यश नहीं बल्कि तनवीर अख्तर खान है। तनवीर अब मुझ पर शादी के लिए जोर डाल रहा है। वह मेरा भी धर्म परिवर्तन करवा कर इस्लाम में लाना चाहता है। मैंने मना किया तो उसने आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी दी।
विज्ञापन
रांची एसएसपी किशोर कौशल ने बताया था कि मानवी ने 29 मई को मुंबई के वर्सोवा पुलिस थाने में शिकायत की थी। चूंकि घटना रांची की थी तो मुंबई पुलिस ने रांची पुलिस को मामला सौंप दिया है। अब हम मामले में एफआईआर दर्ज करेंगे। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मुंबई पुलिस का कहना है कि वर्सोवा पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ धारा 376(2) (N), 328, 506, 504, 323 और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।