फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   mother left her newborn daughter

बेटी के लिए दिखा ऐसा प्यार, तीन माएं हुई तैयार

Mon, 11 Mar 2013 12:33 PM IST
रांची/इंटरनेट डेस्क
रांची/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 11 Mar 2013 12:33 PM IST
विज्ञापन
mother left her newborn daughter

झारखंड में जहां एक मां ने अपनी नवजात बच्ची को छोड़ दिया, वहीं तीन माएं उस बच्ची को लेने के लिये आग आ गईं। इतना ही नहीं दो परिवार तो बच्ची के लिए लड़ने तक लगे। बेटी के लिए नफरत के बाद ऐसा प्यार रांची के रिम्स में देखने को मिला।

विज्ञापन


रिम्स के इमरजेंसी वार्ड में एक महिला रविवार की सुबह अपनी डेढ़ साल की बच्ची को झालदा की लक्षी देवी को देकर वहां से भाग गई। लक्षी देवी अपने रिश्तेदार का इलाज कराने के लिए रिम्स आई थीं। उन्हें एक महिला ने यह कर अपनी बेटी पकड़ने के लिए कहा कि वह अभी दवाई लेकर आ जाएगी।
विज्ञापन


लक्षी देवी ने बेटी को रख लिया। इसके बाद करीब तीन घंटे तक इंतजार करने बाद जब बच्ची की मां नहीं आई तब उन्होंने इसकी सूचना रिम्स के सिक्यूरिटी एजेंसी को दी। घटना की सूचना मिलते ही वहां लोगों की भीड़ लग गयी। सभी लोग बच्ची की मां को कोस रहे थे और बच्ची लगातार रो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब दोपहर में फतेहपुर से आईं वकेश्वरी देवी ने बच्ची को लेने की इच्छा जाहिर की और कहा कि मैं इसकी मां हूं, इसे मैं पालूंगी। उन्होंने बच्ची को गोद में लिया, दूध मंगाया और पिलाने की कोशिश की। वहीं सिक्योरिटी कर्मी गीता देवी ने भी बच्ची को खिलाने और चुप किराने की कोशिश की। बच्ची उनकी गोद में आकर चुप हो गई।


इसके थोड़ी देर रिम्स के ट्रॉलीमैन दीपक राम की अपनी पत्नी चांदनी देवी आईं और उन्होंने बच्ची को अपना दूध पिलाया। मां का दूध पीकर बच्ची शांत हो गई। उनके पास पहले ही एक छोटी बच्ची थी। उन्होंने लावारिस छोड़ी गई बच्ची को गोद में लिया और कहा कि अब मेरी दो बेटियां हो गईं हैं। हालांकि कानूनी प्रक्रिया पूरी न होने के कारण बच्ची को बाद में बरियातू स्थित एनजीओ 'समाधान' में भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed