झारखंडः सीएम हेमंत सोरेन के काफिले पर हमले के मामले में 30 से अधिक लोग गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के काफिले पर हमले मामले में पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों पर विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। सीसीटीवी और अन्य फुटेजों के माध्यम से घटना में लिप्त और भी लोगों की पहचान की जा रही है। रांची के एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने इसकी जानकारी दी।
बता दें कि सोमवार देर शाम झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के काफिले को कुछ उपद्रवियों ने जबरन रोक दिया था। इस दौरान उपद्रवियों और पुलिस के बीच हाथापाई भी हुई। रांची के एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के अनुसार रास्ते से भीड़ हटाने के दौरान एक पुलिस इंस्पेक्टर घायल हो गया।
More than 30 persons have been detained in connection with an attack on CM's carcade yesterday. FIR has been registered under relevant sections. Identification process is underway. Police is scrutinizing CCTV & other footages of the particular area: Surendra Kumar Jha, SSP Ranchi
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 5, 2021