झारखंड: फतवे की मार झेल रही मुस्लिम योगा टीचर के घर भीड़ का हमला, हुई लूटपाट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड की एक मुस्लिम योगा टीचर की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। योगा को लेकर इंटरव्यू देने के चलते वह लगातार विरोधियों के निशाने पर बनी हुई हैं। पहले उनके खिलाफ फतवा जारी किया गया और अब उनके घर पर भीड़ ने हमला किया है।
इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक राफिया नाज के घर के बाहर हुड़दंगियों ने हंगामा किया और फिर उनके वहां से सामान भी लूट कर ले गए। दरअसल, धार्मिक नेता ने इस इंटरव्यू का विरोध किया था और बताया जा रहा है कि आपत्ति के बाद वह राफिया के घर भीड़ के साथ पहुंचे।
पढ़ें: दारुल उलूम का फतवा, मुस्लिम महिलाओं का बाल कटवाना, आइब्रो बनवाना इस्लाम के खिलाफ
बता दें कि रांची में रहने वाली योग टीचर राफिया नाज को योग सिखाने के कारण फतवा जारी कर जान से मारने की धमकी मिली है। राफिया ने कहा कि उन्हें कई धमकियां मिली हैं लेकिन वे इन धमकियों से डरने वाली नहीं और ताउम्र योग करती रहेंगी।
उन्होंने सुरक्षा प्रदान करने के लिए राज्य सरकार का शुक्रिया अदा किया है। नाजिया को मिली धमकी को देखते हुए राज्य की बीजेपी सरकार ने उनकी सुरक्षा सुरक्षा के लिए उन्हें दो बॉडी गार्ड दिए हैं।
तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल
राफिया तब चर्चा में आईं जब रामदेव के एक कार्यक्रम में मंच पर योग करने के दौरान की उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। खबरों के मुताबिक राफिया को योगाभ्यास जारी रखने पर बुरा नतीजा भुगतने के लिए तैयार रहने की धमकी मिली है।
झारखंड पुलिस ने राफिया की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक महिला और एक पुरूष पुलिस अंगरक्षक तैनात किए हैं। राफिया रांची में एम.कॉम. की पढ़ाई करती हैं। राफिया अपने भाई-बहनों में सबसे बड़ी है। उसे मिल रही धमकियों से उसके माता-पिता सहम गए हैं।
राफिया को मुसलमानों के साथ ही हिन्दुओं से भी शिकायत है। राफिया ने कहा, "मुझे दोनों समुदायों से शिकायत है। एक तरफ मुझसे योग न सिखाने के लिए कहा जा रहा है तो दूसरी तरफ लोग मुझे नाम बदलने की सलाह दे रहे हैं ताकि मुझसे योग सीखने में किसी को झिझक न हो।"