{"_id":"6386980d84116c309c38a825","slug":"miscreants-stole-the-cash-box-of-a-government-bank-atm-in-jharkhand-dhanbad-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand Crime News: धनबाद में एटीएम का ‘कैश बॉक्स’ चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand Crime News: धनबाद में एटीएम का ‘कैश बॉक्स’ चोरी
Wed, 30 Nov 2022 05:08 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Wed, 30 Nov 2022 05:08 AM IST
सार
वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना जामाडोबा आम्बेडकर चौक स्थित एक एटीएम की है। उन्होंने कहा कि ‘कैश बॉक्स’ में उपलब्ध राशि के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
एटीएम (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : iStock
विस्तार
झारखंड के धनबाद जिले में बदमाशों ने एक सरकारी बैंक के एटीएम का ‘कैश बॉक्स’ चोरी कर लिया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना जामाडोबा आम्बेडकर चौक स्थित एक एटीएम की है। उन्होंने कहा कि ‘कैश बॉक्स’ में उपलब्ध राशि के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। अधिकारी ने कहा कि 26 नवंबर को एटीएम ‘कैश बॉक्स’ में 10.50 लाख रुपये जमा किए गए थे।
जोरापोखर थाने के अधिकारी ने कहा कि पुलिस मौके पर पहुंची तो एटीएम टूटा हुआ मिला। मशीन से कैश बॉक्स उखाड़ लिया गया था। फिर, बैंक के शाखा अधिकारियों को इसके बारे में सूचित किया गया।