फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Military vehicles transporting tanks overturn in Jharkhand five injured

Jharkhand News: झारखंड में सड़क पर पलटे सेना के तीन भारी वाहन, पांच लोग घायल

Sat, 27 Aug 2022 03:55 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, रामगढ़
पीटीआई, रामगढ़ Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 27 Aug 2022 03:55 AM IST
सार

रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक पीयूष पाण्डेय ने बताया कि काफिले में सेना के नौ भारी वाहन थे और इनमें से तीन पलट गए। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि ब्रेक फेल होने की वजह से दुर्घटना हुई होगी।
 

विज्ञापन
Military vehicles transporting tanks overturn in Jharkhand five injured
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के रामगढ़ जिले में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। एक राजमार्ग पर टैंक ले जा रहे सेना के तीन भारी वाहन पलट गए जिसमें पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि रांची में नामकोन से पश्चिम बंगाल में सिलीगुड़ी जा रहे वाहन शाम करीब पांच बजे चुटूपालू घाटी में राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर पलट गए।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस घटना में दो कारें क्षतिग्रस्त हो गईं और पांच नागरिक घायल हो गए। घायलों को रामगढ़ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, जिला अधिकारियों और रामगढ़ सैन्य अड्डे के कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन


रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक पीयूष पाण्डेय ने बताया कि काफिले में सेना के नौ भारी वाहन थे और इनमें से तीन पलट गए। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि ब्रेक फेल होने की वजह से दुर्घटना हुई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुलिस और सेना के जवानों ने कुछ ही घंटों में चार लेन वाले राजमार्ग के दो लेन पर यातायात बहाल कर दिया। अभी यह पता नहीं चला है कि क्या टैंकों को भी नुकसान पहुंचा है। हालांकि अभी यह ज्ञात नहीं है कि टैंकों को कोई नुकसान हुआ है या नहीं।


रांची और रामगढ़ के बीच 12 किलोमीटर की दूरी पर लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। एक अधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) इसे सुरक्षित बनाने के लिए कई कदम उठा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed