फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   many people died after their car collided with a tree in Baghmara

Jharkhand: गिरिडीह में पेड़ से टकराई कार, छह की गई जान; शादी समारोह से लौट रहे थे लोग

Sat, 18 Nov 2023 09:21 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गिरिडीह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गिरिडीह Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 18 Nov 2023 09:21 AM IST
सार

गिरिडीह के मुफस्सिल थाने के थाना प्रभारी कमलेश पासवान ने बताया कि कार में सवार लोग एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। तभी रास्ते में कार पेड़ से जा टकराई।

विज्ञापन
many people died after their car collided with a tree in Baghmara
हादसे के बाद अस्पताल में जुटी भीड़ - फोटो : एएनआई

विस्तार

झारखंड के गिरिडीह से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां के बाघमारा में शनिवार को एक कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो बच्चों सहित तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
  
यह दुर्घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाघमारा में शनिवार तड़के करीब तीन बजे उस समय हुई जब वाहन में नौ लोग सवार होकर एक शादी समारोह से लौट रहे थे।
 
गिरिडीह सदर अनुमंडल पुलिस अधिकारी एसडीपीओ अनिल सिंह ने कहा कि कार में सवार लोग बिरनी थाना क्षेत्र के थोरिया गांव से करीब 40 किलोमीटर दूर तिकोडीह में एक समारोह में शामिल होने आए थे और घर लौट रहे थे तभी यह हादसा हुआ।


मुफस्सिल थाना प्रभारी कमलेश पासवान ने बताया कि पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां से गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 
 
उन्होंने बताया कि हादसे में घायल हुए दोनों बच्चों की हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं, मृतकों की पहचान सगीर अंसारी (31), मोहम्मद यूसुफ मियां (72), इम्तियाज अंसारी (47), सुभान अंसारी (31), याकूब अंसारी (62) और आफताब अंसारी (35) के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed