फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   man attempts to rape a minor girl in jharkhand ramgarh trashed and arrested

झारखंड : चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास, लोगों ने की शख्स की पिटाई, हुआ गिरफ्तार

Fri, 15 Jan 2021 10:24 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 15 Jan 2021 10:24 AM IST
विज्ञापन
man attempts to rape a minor girl in jharkhand ramgarh trashed and arrested
झारखंड : एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला - फोटो : AMAR UJALA

झारखंड के रामगढ़ में एक शख्स ने चार साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की कोशिशी। इस शख्स की पहचान अजय तूरी के तौर पर की गई है और पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना रामगढ़ पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले विकास नगर क्षेत्र में हुई।

विज्ञापन


यह घटना गुरुवार की है, जब चार साल की मासूम बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक अजय तूरी, इस बच्ची के पड़ोस में रहता था। अजय तूरी ने बच्ची को बहला फुसला कर अपने घर में फंसाया और बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।
विज्ञापन


बच्ची के पिता ने बताया कि उनकी बेटी ने रोना शुरू कर दिया। बच्ची जब अपने घर में आई तो अपनी मां को उसने इस पूरी घटना की जानकारी दी। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने उस शख्स को पकड़ा और पुलिस को सौंपने से पहले शख्स की खूब पिटाई की।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उस इलाके के प्रमुख रमेश माहोता ने कहा कि बच्ची के पिता ने उन्हें बुलाया और घटना की पूरी जानकारी दी। माहोता ने बताया कि उन्होंने तुरंत पुलिस को इस घटना के बारे में जानकारी दी और अजय तूरी को गिरफ्तार करवाया। पोक्सो एक्ट और आईपीसी के कई एक्ट के तहत अजय तूरी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed