फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Mahendra Singh Dhoni celebrated his 44th birthday in Ranchi, cut the cake with simplicity among the family

Jharkhand: महेंद्र सिंह धोनी ने रांची में मनाया 44वां जन्मदिन, सादगी के साथ परिवार के बीच काटा केक

Mon, 07 Jul 2025 07:37 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Mon, 07 Jul 2025 07:37 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपना 44वां जन्मदिन रांची स्थित सिमलिया आवास में सादगी के साथ मनाया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित देशभर से उन्हें शुभकामनाएं मिलीं। जेएससीए स्टेडियम में भी प्रशंसकों और अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी। 
 

विज्ञापन
Mahendra Singh Dhoni celebrated his 44th birthday in Ranchi, cut the cake with simplicity among the family
कैप्टन कूल माही ने सादगी से मनाया 44वां जन्मदिन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और झारखंड के गौरव महेंद्र सिंह धोनी ने सोमवार को अपने सिमलिया स्थित आवास में सादगीपूर्ण अंदाज़ में अपना 44वां जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर धोनी ने केक काटा और अपने दोस्तों को खिलाया। साथ ही उन्होंने सभी को चॉकलेट भी भेंट की। धोनी ने अपने माता-पिता पान सिंह और देवकी देवी से आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन


धोनी के जन्मदिन की खबर फैलते ही उनके शुभचिंतकों और प्रशंसकों की ओर से बधाइयों का तांता लग गया। फोन कॉल और सोशल मीडिया के जरिए देश-विदेश से लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं भेजीं। हर साल की तरह इस बार भी धोनी ने जन्मदिन को बेहद सादगी से मनाया। केक काटने के बाद वह जेएससीए स्टेडियम भी पहुंचे, जहां जेएससीए अध्यक्ष अजयनाथ शहदेव सहित कई प्रशंसकों ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी बधाई

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा, “झारखंड के लाल, कप्तान कूल माही को जन्मदिन की ढेरों बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। मरांग बुरु आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन प्रदान करें, यही कामना करता हूं।”
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  चुनाव आयोग के खिलाफ इंडिया गठबंधन ने खोला मोर्चा, तेजस्वी यादव बोले- विरोध में चक्का जाम करेंगे

प्रशंसकों ने पूरे रांची में मनाया जश्न

धोनी के जन्मदिन के मौके पर रांची के विभिन्न हिस्सों में क्रिकेट प्रेमियों ने केक काटकर एक-दूसरे को बधाई दी। बच्चों और युवाओं ने सड़कों पर धोनी के पोस्टर लहराए और उत्सव का माहौल बना दिया। कई प्रशंसकों ने धोनी के घर के बाहर केक काटकर अपने अंदाज़ में "माही डे" मनाया। धोनी के जन्मदिन को लेकर रांची में एक बार फिर यह साबित हुआ कि वे न केवल एक सफल खिलाड़ी हैं, बल्कि झारखंड की जनता के दिलों में बसे एक आइकन भी हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed