फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   love jihad with model manvi raj in jharkhand blamed Tanveer akhtar khan for friendship becoming hindu

मॉडल ने लगाया लव जिहाद का आरोप: कहा- तनवीर खान ने यश बनकर दोस्ती की; अब इस्लाम कबूल करने का बना रहा दबाव, FIR

Wed, 31 May 2023 02:19 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 31 May 2023 02:19 PM IST
सार

मानवी राज ने आरोप लगाते हुए कहा कि मॉडलिंग इंस्टीट्यूट के संचालक ने मुझे अपना नाम यश बताया था। उसने मुझे धोखे दिया और मेरे साथ दोस्ती कर ली। कुछ दिन बाद मुझे पता चला कि उसका असली नाम यश नहीं बल्कि तनवीर अख्तर खान है। तनवीर अब मुझ पर शादी के लिए जोर डाल रहा है। वह मेरा भी धर्म परिवर्तन करवा कर इस्लाम में लाना चाहता है। मैंने मना किया तो उसने आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा।

विज्ञापन
love jihad with model manvi raj in jharkhand blamed Tanveer akhtar khan for friendship becoming hindu
मानवी राज। - फोटो : Social Media

विस्तार

झारखंड में एक मॉडल ने लव जिहाद का आरोप लगाया है। मॉडल का आरोप है कि मॉडलिंग कंपनी के मालिक ने उसे धोखा दिया है। उसने अपना धर्म छिपाकर उससे दोस्ती की। अब आरोपी धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बना रहा है। हालांकि, आरोपी ने इन आरोपों को खारिज कर फ्रॉड करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने ब्लैकमेल करने के आरोप में आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है।  

विज्ञापन

आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी दी
बिहार की रहने वाली मानवी राज ने आरोप लगाते हुए कहा कि मॉडलिंग इंस्टीट्यूट के संचालक ने मुझे अपना नाम यश बताया था। उसने मुझे धोखे दिया और मेरे साथ दोस्ती कर ली। कुछ दिन बाद मुझे पता चला कि उसका असली नाम यश नहीं बल्कि तनवीर अख्तर खान है। तनवीर अब मुझ पर शादी के लिए जोर डाल रहा है। वह मेरा भी धर्म परिवर्तन करवा कर इस्लाम में लाना चाहता है। मैंने मना किया तो उसने आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा।

विज्ञापन

सुनिए, पीड़िता की आपबीती
मानवी ने पुलिस से आरोपी की शिकायत की। मॉडल ने बताया कि उसे बचपन से मॉडलिंग का शौक था। इसलिए वह बिहार से रांची आई थी। यहां वह यश मॉडलिंग कंपनी में काम करने लगी। शुरुआत में कंपनी के मालिक ने अपना नाम यश बताया था। हम लोगों में दोस्ती बढ़ गई। बाद में मुझे पता चला कि उसका असली नाम तनवीर है। अब उसने मुझे धमकाना शुरू कर दिया, शादी और इस्लाम कुबूल करने के लिए जबरदस्ती करना शुरू कर दिया। करीब डेढ़ साल बाद वहां मैंने काम किया था। इसके बाद मानवी वहां से भागलपुर चली गई। कुछ दिन बाद वहां से करियर के लिए मुंबूई चली गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


मानवी ने आगे बताया कि मैं मुंबई के वर्सोवा में रहती थी। तनवीर यहां भी मेरे पीछे आ गया। वह मुंबई में भी धर्म परिवर्तन कर शादी करने के लिए जोर डालने लगा। मैंने मना किया तो वह मुझे जान से मारने की धमकी देने लगा। मैंने मामले में वर्सोवा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। लेकिन तनवीर के परिवार के कहने के बाद समझौता कर लिया गया। मानवी का कहना है कि इतना सब कुछ होने के बाद भी तनवीर नहीं सुधरा था। वह अब भी मुझे परेशान कर रहा था। उसने मेरी फोटो एडिट की और मेरे परिवार को भेज दी। 

पढ़िए, आरोपी तनवीर ने क्या कहा
तनवीर खान ने कहा कि मानवी राज ने मेरे ऊपर आरोप लगाया है कि मैं उनको परेशान कर रहा हूं। लेकिन असल में वो मुझे ब्लैकमेल कर रही हैं। उन्होंने मेरे साथ काम किया था। मेरा काफी नुकसान हुआ है। मैंने उनसे नुकसान का हर्जाना मांगा तो उन्होंने मुझ पर आरोप लगाने शुरू कर दिए। मेरे सभी दोस्तों, परिजनों और आस-पास के बच्चों को उन्होंने मेरी आपत्तिजनक फोटो भेजी। लेकिन मैंने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। वह अपने दो दोस्त नवजोत सिंह और राहुल के साथ मिलकर सारा काम कर रही है। तीनों मिलकर मेरा डाटा चोरी करना चाहते थे। मेरे पास नेशनल और इंटरनेशनल मॉडल्स हैं, वह उन्हें चोरी करने की कोशिश कर रही थी।



मुंबई से रांची भेजा केस
रांची एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि मानवी ने 29 मई को मुंबई के वर्सोवा पुलिस थाने में शिकायत की थी। चूंकि घटना रांची की थी तो मुंबई पुलिस ने रांची पुलिस को मामला सौंप दिया है। अब हम मामले में एफआईआर दर्ज करेंगे। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मुंबई पुलिस का कहना है कि वर्सोवा पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ धारा 376(2) (N), 328, 506, 504, 323 और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed