फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   LoP Amar Bauri says Champai Soren 'puppet CM', Kalpana Soren 'centre of power' in Jharkhand

Politics: 'सोनिया की तरह झारखंड में सत्ता का केंद्र बनीं कल्पना, दिन में सपने देख रहे चंपई', भाजपा का तंज

Sun, 14 Apr 2024 04:30 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 14 Apr 2024 04:30 PM IST
सार

बाउरी ने कहा कि कल्पना सोरेन का राजनीति में प्रवेश वंशवाद की राजनीति का सबसे अच्छा उदाहरण है। उन्होंने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से कल्पना सोरेन की तुलना करते हुए कहा जिस तरह सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह सरकार के दौरान सत्ता का केंद्र बनी रहीं। उसी तरह झारखंड में कल्पना सोरेन कर रही हैं। 

विज्ञापन
LoP Amar Bauri says Champai Soren 'puppet CM', Kalpana Soren 'centre of power' in Jharkhand
अमर बाउरी ने कसा तंज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में इन दिनों सियासी बयार चल रही है। जहां एक ओर भाजपा-नीत गठबंधन पीएम मोदी के चेहरे पर इस सियासी रण में उतरा है वहीं, दूसरी ओर विपक्ष गठबंधन बनाकर उसका मुकाबला कर रहा है। झारखंड में भी हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद स्थितियां परिवर्तित हो गई हैं। इस बीच, हेमंत सोरेन की जगह राज्य के नए सीएम चंपई सोरेन और हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन पर भाजपा ने हमला बोला है। भाजपा नेता और झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि चंपई 'केयरटेकर और पपेट सीएम'  हैं, जबकि राज्य की पूरी सत्ता असल में कल्पना सोरेन के पास है। कल्पना झारखंड में सत्ता का केंद्र बनी हुई हैं। 

विज्ञापन


एक प्रेस कांफ्रेस में पत्रकारों से वार्ता करते हुए अमर कुमार बाउरी ने सीएम चंपई से सवाल किया कि सरकार या सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) में नहीं होने के बावजूद कल्पना सोरेन किस क्षमता से बैठकों की अध्यक्षता कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मैं चंपई सोरेन से पूछना चाहता हूं कि राज्य के मुखिया होने के बाद भी वे इतने असहाय क्यों हैं? इस समय लोकसभा चुनाव का दौर चल रहा है, लेकिन फिर भी झामुमो उन्हें कोई महत्व नहीं दे रहा है। 
विज्ञापन


सोनिया गांधी से की कल्पना सोरेन की तुलना
इस दौरान उन्होंने झामुमो पर परिवारवाद का भी आरोप लगाया। बाउरी ने कहा कि कल्पना सोरेन का राजनीति में प्रवेश वंशवाद की राजनीति का सबसे अच्छा उदाहरण है। उन्होंने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से कल्पना सोरेन की तुलना करते हुए कहा जिस तरह सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह सरकार के दौरान सत्ता का केंद्र बनी रहीं। उसी तरह झारखंड में कल्पना सोरेन कर रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'दिन में सपने देख रहे चंपई'
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री के इस दावे कि इंडिया ब्लॉक राज्य की सभी 14 लोकसभा सीटें जीतेगा, बाउरी ने इसे एक दिवा स्वप्न बताया। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर लोकसभा सीट पर विपक्षी गठबंधन को उम्मीदवार तो मिल नहीं रहा है, लेकिन वह दावा कर रहे हैं कि वह सभी 14 सीटों पर जीत हासिल करेगें। यह बयान मुख्यमंत्री की सुर्खियां बटोरने की हताशा को दर्शाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed